{"_id":"5985f73d4f1c1b9b6d8b4a64","slug":"15019518062-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से पैसे निकालने के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से पैसे निकालने के मामले में जांच शुरू
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। ढाबा संचालक बादर सिंह के खाते से तीन लाख की धनराशि हड़पने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को थानाध्यक्ष शशि भूषण जोशी ने बादर सिंह और जिला सहकारी बैंक की स्थानीय शाखा प्रबंधन से मामले में पूछताछ की। शशि भूषण जोशी ने बताया कि बादर सिंह ने खाते से धनराशि निकाले जाने से पहले कभी एटीएम का प्रयोग नहीं किया और न ही बादर सिंह को कोई एटीएम नंबर पूछे जाने का फोन आया। ऐसे में लखनऊ, हाथरस और आगरा से बादर सिंह के खाते से एटीएम से पैसे निकाले गए हैं। इसके लिए बैंक प्रबंधन से भी पूछताछ की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।