फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजाजी पार्क में हो रहा मछलियों का अवैध शिकार

राजाजी पार्क में हो रहा मछलियों का अवैध शिकार

Fri, 04 Aug 2017 01:58 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
फोटोफाइल नेम-
विज्ञापन


प्रतिबंधित सौंग नदी में हो रहा मछलियों का शिकार
-- विभागीय कर्मियों की नाक तले चल रहा है काम, खनन का काम भी जारी

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क क्षेत्र में अवैध तौर पर मछलियाें का शिकार और खनन का काम बदस्तूर जारी है। मोतीचूर रेंज अधिकारी नियमित गश्त का दावा कर रहे हैं, लेकिन अवैध ढंग से मछली पकड़ने व खनन करने वालों पर अधिकारियों व कर्मियाें की नजर नहीं पहुंचती। सत्यनारायण मंदिर के समीप जंगल से गुजरने वाली सौंग नदी में दर्जनों मछवारे खुलेआम मछलियों का शिकार करते दिखाई देते हैं, मगर उन्हें रोकने वाले मूकदर्शक बने बैठे हैं।
इन दिनों बरसात के कारण सौंग व गंगा का जलस्तर बढ़ने से इन नदियों में मछलियों की तादाद बढ़ गई है। प्रतिबंधित राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में घुसकर पार्क से होकर गुजरने वाली नदियों में अवैध रूप से मछलियों का शिकार होने से पार्क प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। दूसरी ओर वन विभाग मोतीचूर रेंज कार्यालय की लापरवाही के कारण खनन माफिया राजाजी पार्क क्षेत्र के सत्यनारायण मंदिर के आसपास जंगल व सौंग नदी से उप खनिज का उठान कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट्स
सौंग नदी या पार्क क्षेत्र से किसी भी प्रकार का उप खनिज उठाने की अनुमति किसी को नहीं दी गई है। अगर कोई क्षेत्र से चोरी छिपे उप खनिज का उठान कर रहा है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मछली पकड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास रावत, मोतीचूर रेंज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed