फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जहर पीने से युवती की मौत, खबर सुनकर मंगेतर ने भी पिया जहर

जहर पीने से युवती की मौत, खबर सुनकर मंगेतर ने भी पिया जहर

Fri, 28 Jul 2017 10:14 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
जहर पीने से युवती की मौत, खबर सुनकर मंगेतर ने भी पिया जहर
थराली। तहसील के कुराड़ गांव की एक युवती की जहर पीने से हुई मौत की खबर सुनकर उसके मंगेतर ने भी जहर गटक लिया। हालांकि, मंगेतर को परिजनों ने समय पर अस्पताल पहुंचाया जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुराड़ गांव की युवती कविता (22) पुत्री रणजीत राम ने शुक्रवार दोपहर विषाक्त पदार्थ (जहर) का सेवन कर लिया था। हालात बिगड़ने पर परिजन 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) थराली ला रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सीएचसी थराली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि युवती ने जहर पी लिया था, लेकिन समय पर अस्पताल न पहुंचने से कविता ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कविता की सगाई करीब छह माह पूर्व देवराड़ा गांव के युवक पप्पू (25) से हुई थी। शाम पांच बजे कविता की मौत की खबर पप्पू को मिली तो वह इसे सहन नहीं कर सका और पप्पू ने भी जहरीला पदार्थ पी लिया। इस पर उसके परिजन उसे तत्काल अस्पताल लाए जहां उसे बचा लिया गया। डा. जगदीश जोशी ने बताया कि पप्पू का उपचार चल रहा है और उसकी हालत अब सामान्य है। दूसरी ओर कविता ने जहर क्यों पीया इसका पता नहीं चल पाया। राजस्व उपनिरीक्षक सीएस बुटोला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed