फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बेटे की हत्या के आरोप में मां, पिता को भेजा जेल

बेटे की हत्या के आरोप में मां, पिता को भेजा जेल

Wed, 21 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
बेटे की हत्या के आरोप में मां, पिता को भेजा जेल
बेटे की हत्या के आरोप में मां-बाप को भेजा जेल
विज्ञापन

झिंझौंणी में दस जून की रात घर में मृत मिला था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणबगड़। झिंझौंणी गांव में युवक की हत्या के मामले में मृतक के माता-पिता सहित चार लोगों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। युवक की हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी जांच जारी रहने और जल्द मामले में अन्य गिरफ्तारियां होने की बात कह रही है।

मालूम हो कि दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने वाले झिंझौंणी गांव निवासी सुभाष का शव दस जून की रात घर में मिला था। मामले में सुभाष के ससुर ने अपने दामाद की हत्या का आरोप लगाते हुए 13 जून को राजस्व पुलिस में मृतक सुभाष के पिता रेवत सिंह, मां राजुली देवी, बहनोई इंद्र सिंह और भाभी बबीता के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। करीब सप्ताह भर तक चली जांच के बाद मंगलवार को राजस्व पुलिस ने मृतक सुभाष के पिता रेवत सिंह, मां राजुलि देवी के अलावा आरोपी इंद्र सिंह के भतीजे सुरेंद्र सिंह पुत्र सोबन सिंह और त्रिलोक सिंह पुत्र आलम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। राजस्व उपनिरीक्षक पंकज सजवाण ने बताया कि अन्य दो आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। प्रथम दृष्ट्या पारिवारिक विवाद ही घटना की वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed