फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देहरादून: निर्धारित राजस्व नहीं मिला तो बंद किए जाएंगे शराब के ठेके

देहरादून: निर्धारित राजस्व नहीं मिला तो बंद किए जाएंगे शराब के ठेके

Fri, 26 Apr 2019 09:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 26 Apr 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
देहरादून: निर्धारित राजस्व नहीं मिला तो बंद किए जाएंगे शराब के ठेके
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रमुख सचिव आबकारी आनंद वर्द्धन ने अधिकारियाें के साथ बैठक कर स्पष्ट किया कि निर्धारित राजस्व से कम पर कोई ठेका नहीं छोड़ा जाएगा, चाहे सरकार को ठेका बंद करना पड़े। नई आबकारी नीति के तहत ही ठेकों का आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव आबकारी आनंद वर्द्धन ने सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश में 268 ठेके अब तक नहीं उठ पाए हैं। हालांकि पहले यह संख्या 350 के करीब थे। धीरे-धीरे निर्धारित राजस्व पर पहले आओ पहले पाओ की नीति पर 82 ठेके छोड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने कहा कि नई आबकारी नीति के तहत कोई ठेका निर्धारित राजस्व से कम पर नहीं छोड़ा जाएगा। चाहे ठेकों को क्यों न बंद करना पड़े। आबकारी आयुक्त दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि बैठक में मई के अंत तक ठेकों के आवंटन का इंतजार किया जाएगा। आचार संहिता हटने के बाद ठेके बंद करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि पिछली सरकार में राजस्व घटाकर ठेकों का आवंटन किया था। ठेकेदारों को इस बार भी ऐसी ही उम्मीद है। आबकारी विभाग के इस फैसले से ठेका कम पर लेने के प्रयासों में जुटे लोगों को झटका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed