फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्कूटर सवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

स्कूटर सवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

Tue, 22 Jan 2019 01:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
स्कूटर सवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौत
dead body - फोटो : social media
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में सोमवार को हरिद्वार राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक ने एक स्कूटर में टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि स्कूटर चला रही महिली की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

जोगीवाला चौकी प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि सावित्री पुंडीर पत्नी जगदीश पुंडीर निवासी इंद्रलोक एनक्लेव बालावाला रायपुर का एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को सावित्री अपनी बेटी मृणाल पुंडीर के साथ स्कूटर से अस्पताल जा रही थीं। जोगीवाला पुलिस चौकी के पास देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहे एक ट्रक ने स्कूटर में टक्कर मार दी। हादसे में सावित्री ट्रक के नीचे आ गईं और मृणाल दूसरी तरफ जा गिरीं। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने सावित्री को ट्रक के पहिये के नीचे से निकाला और इमरजेंसी सेवा 108 के माध्यम से कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर उनकी मृत्यु हो गई। हादसे में मृणाल को चोटें आईं हैं। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि फरार चालक की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed