{"_id":"5afb45324f1c1bd3408b58e5","slug":"141526416690-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार से टप्पेबाजी में मुरादाबाद के एक गैंग का हाथ!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार से टप्पेबाजी में मुरादाबाद के एक गैंग का हाथ!
Updated Wed, 16 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून।
प्रेमनगर में ठेकेदार के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना में पुलिस मुरादाबाद के एक गैंग का हाथ मान रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोटरसाइकिल से दून आए थे और घटना को अंजाम देकर भाग निकले। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम मुरादाबाद रवाना की गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
बता दें कि सोमवार को प्रेमनगर के श्यामपुर निवासी ठेकेदार लल्लन सिंह की स्कूटी की डिग्गी से 2.90 लाख रुपये चोरी हो गए थे। लल्लन सिंह को-ऑपरेटिव बैंक के बाहर स्कूटी खड़ी करके अंदर गए थे। इसी बीच टप्पेबाजों ने स्कूटी की डिग्गी में रखे 2.90 लाख रुपये दो संदिग्ध युवकों ने चोरी कर लिए थे। इसके पहले लल्लन सिंह पंजाब नेशनल बैंक गए थे। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों बैंकों के बाहर व आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर दो संदिग्ध युवकों पर शक जताया था। थानाध्यक्ष प्रेमनगर मुकेश त्यागी के अनुसार घटना के तरीके को देखकर मुरादाबाद के एक खास गैंग पर शक जाहिर किया जा रहा है। इस तरह की घटनाओं में मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के एक गैंग के सदस्य शामिल रहते हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम मुरादाबाद भेजी गई है। इसके अलावा अन्य दिशाओं में भी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।