फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मोबाइल शोरूम में चोरी में डासना का सभासद समेत दो गिरफ्तार

देहरादून: मोबाइल शोरूम में चोरी के आरोप में सभासद समेत दो लोग गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2019 10:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Apr 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल शोरूम में चोरी में डासना का सभासद समेत दो गिरफ्तार

ऋषिकेश पुलिस ने मोबाइल शोरूम में हुई चोरी में डासना के सभासद मोहम्मद फिरोज समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर करीब पांच लाख रुपये कीमत का माल बरामद किया है जबकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


वारदात में प्रयुक्त कार के अलावा उनके पास से तीन फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं, जिनका इस्तेमाल अलग-अलग घटनाओं में पुलिस को चकमा देने के लिए किया जाता था।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि 27 फरवरी को ऋषिकेश के गुमानीवाला निवासी सुमित सिमल्टी के मोबाइल शोरूम का ताला तोड़कर चोराें ने 132 मोबाइल, लैपटॉप, 40 हजार रुपये और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के खुलासे को इंस्पेक्टर रितेश शाह की अगुवाई में छह टीमें गठित की गई थीं। लंबी भागदौड़ के बाद पुलिस को चोरी की वारदात में गाजियाबाद जिले के डासना गैंग का हाथ होने की जानकारी मिली।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि यह गैंग चोरी के मोबाइल बेचने के लिए कार से मुजफ्फरनगर आने वाला है। मुजफ्फरनगर बाईपास पर कार को रुकवाया गया।

तीन युवक तो कार से उतरकर भागने में कामयाब हो गए, जबकि मोहम्मद फिरोज और तहसीन निवासी यासीन गढ़ी डासना, थाना मसूरी (गाजियाबाद) को पकड़ लिया गया। कार की तलाशी में 118 नए मोबाइल और तीन नंबर प्लेट बरामद हुईं। 

300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला

मौके से फरार मोहसिन निवासी डासना, मुस्तकीम उर्फ सलमान निवासी मोहल्ला साहजमाल, किठौर जिला मेरठ और मोहम्मद राजूद्दीन निवासी डासना (हाल निवासी मुकीमपुर हापुड़) की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुकरेती के मुताबिक मोहम्मद फिरोज डासना नगर पंचायत में सभासद है। वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता था। फिरोज अपने साथियाें के साथ होंडा सिटी कार से ऋषिकेश में चोरी को अंजाम देने आया था। दिन में मोबाइल शोरूम की रैकी करने के बाद वे कलियर चले गए थे। रात में ताला तोड़कर मोबाइल शोरूम में चोरी को अंजाम दिया। 

चोराें के इस गैंग तक पहुंचने को पुलिस को तीन सौ अधिक कैमराें की फुटेज खंगालनी पड़ी। ऋषिकेश से लेकर रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद तक कैमराें का अवलोकन किया। इसी आधार पर गोल्डन कलर की होंडा सिटी कार को चिन्हित किया गया। कार में पांच लोग सवार थे। होटल से प्राप्त आईडी के आधार पर इनका सत्यापन कराया तो उनके चेहरे बेनकाब होते चले गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed