{"_id":"5c0441c5bdec2241b842eaf0","slug":"131543782853-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ 18 हजार लोगों ने लगाई दौड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के खिलाफ 18 हजार लोगों ने लगाई दौड़
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 हजार लोगों ने लगाई नशे के खिलाफ दौड़
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। ड्रग्स के विरोध में देशभर के लोगों ने दूनवासियों के साथ मिलकर दौड़ लगाई। नशे के खिलाफ शुरू हुई इस मुहिम में करीब 18 हजार लोग जोश और जज्बे के साथ हाफ मैराथन में शामिल हुए। इस दौरान युवाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों, दृष्टिबाधित तक में जोश दिखा। दौड़ में प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने भी भागीदारी की। महिला वर्ग की 21 किलोमीटर ओपन श्रेणी में इथोपिया की जिना श्वार्क अंबी और पुरुष वर्ग में इथोपिया के ही अबेरा केटेमा तिलाहन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 10 किमी श्रेणी में महिला वर्ग में देहरादून की मीना और पुरुष वर्ग में इथोपिया के समीर नासिर ने बाजी मारी।
रविवार को उत्तराखंड पुलिस की ओर से तीसरी हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस बार मैराथन का उद्देश्य देहरादून के लिए कैंसर कहे जाने वाले ड्रग्स व नशे की प्रवृति के खिलाफ लड़ाई लड़ने का रहा। इसके लिए शनिवार शाम तक करीब 18800 लोगों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराए थे। इसके बाद रविवार को सुबह चार बजे से ही पुलिस लाइन में प्रतिभागी पहुंचने लगे। मैदान में तड़के से ही लोगों ने अभ्यास और व्यायाम शुरू कर दिया। सुबह छह बजे तक लाइन का मैदान लोगों से खचाखच भर गया। इनमें देश-विदेश के पेशेवर धावक, बुजुर्ग, युवा, दिव्यांग सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। करीब सात बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों को शपथ दिलाई और हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सबसे पहले 21 किमी की हाफ मैराथन और उसके बाद 10 किमी के लिए धावकों को रवाना किया गया। 21 किलोमीटर दौड़ में भाग लेने वाले लोग पुलिस लाइन से राजपुर रोड होते हुए काठ बंगला तक जाकर वापस हुए, जबकि 10 किमी दौड़ में राजपुर रोड स्थित ग्रेट वैल्यू होटल तक जाना और वहां से वापस आना शामिल रहा।
सबसे पहले 10 किमी की दौड़ पूरी कर वापस लौटने वालों में इथोपिया के समीर नासिर ने अपना नाम दर्ज कराया। उन्होंने यह दूरी लगभग 30 मिनट 13 सेकेंड में पूरी की। इसके बाद नेपाल के शंकर माउ और फिर उत्तरकाशी के फरमान मैदान पर वापस लौटे। 21 किलोमीटर श्रेणी के पुरुष वर्ग में इथोपिया के ही अबेरा केटेमा तिलाहन सबसे पहले दौड़ पूरी कर पुलिस लाइन वापस लौटे। उन्होंने यह दूरी महज एक घंटा एक मिनट 51 सेकेंड में पूरी कर ली। इसके लगभग 12 मिनट बाद ही महिला वर्ग में यह दूरी इथोपिया की ही जिना श्वार्क अम्बी ने पूरी की। इसके लिए उन्होंने एक घंटा 13 मिनट का समय लिया।
विज्ञापन
-----
ये हैं विजेता
21 किमी (महिला, 45 वर्ष से अधिक)
नमिता पांडेय - प्रथम
एमए चांद - द्वितीय
शालिनी अग्रवाल - तृतीय
----
21 किमी (महिला ओपन)
जिना श्वार्क अम्बी (इथोपिया) - प्रथम
कैरन जेबेट मियो (केन्या)- द्वितीय
ब्रिजिड जियोनो किमितिवाई (केन्या) - तृतीय
----
10 किमी (महिला ओपन)
मीना सिंह (देहरादून) - प्रथम
अंजू सिंह (देहरादून) - द्वितीय
अनिता नपचियाल (देहरादून) - तृतीय
----
10 किमी (बालक, 18 वर्ष से कम)
अवधेश नागर (दिल्ली) - प्रथम
आशु कुमार (रुड़की) - द्वितीय
मेराज (देहरादून) - तृतीय
----
10 किमी (बालिकाएं, 18 वर्ष से कम)
मनीष (काशीपुर) - प्रथम
तनु शर्मा (काशीपुर) - द्वितीय
नेहा सैनी (वाराणसी) - तृतीय
----
21 किमी (पुरुष, 45 वर्ष से अधिक)
अनिल कुमार (हरियाणा) - प्रथम
मुकेश राणा (देहरादून) - द्वितीय
जगदीश राम (देहरादून) - तृतीय
----
21 किमी (पुरुष ओपन)
अबेरा केटेमा तिलिहाम (इथोपिया) - प्रथम
इब्राहिम मुकुगा (केन्या) - द्वितीय
ताया बेबेकर तिपेरा (इथोपिया) - तृतीय