फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवती की मौत, डॉक्टर पर गलत दवा देने का आरोप

युवती की मौत, डॉक्टर पर गलत दवा देने का आरोप

Sat, 26 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
युवती की मौत, डॉक्टर पर गलत दवा देने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बीमार युवती की अस्पताल में मौत के बाद परिजनों शुक्रवार को एक स्थानीय डॉक्टर की क्लीनिक पर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि युवती की मौत डॉक्टर की गलत दवाओं के कारण हुई थी। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपों की जांच के लिए सीएमओ और एसएसपी को पत्र लिखा गया है।

शहर कोतवाली के दारोगा प्रद्यु्म्न नेगी ने बताया कि राजीव सेठी निवासी तिलक रोड की 25 वर्षीय बेटी पूजा को बुखार और उल्टी की शिकायत थी। उन्होंने बृहस्पतिवार को पूजा का इलाज पड़ोस के एक डॉक्टर से कराया था। डॉक्टर ने पूजा को इंजेक्शन और ग्लूकोज की डोज दी थी। आरोप है कि इसके बाद पूजा की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे सीएमआई अस्पताल ले गए। जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को पूजा के परिजन और आस-पड़ोस के स्थानीय डॉक्टर की क्लीनिक के बाहर जमा होकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान लोगों ने तिलक रोड पर काफी देर तक जाम लगाए रखा। हालांकि बाद में लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। शुक्रवार देर शाम राजीव सेठी ने डॉक्टर के खिलाफ खुड़बुड़ा चौकी में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। इसके अलावा सीएमओ स्तर पर जांच के लिए एसएसपी को पत्र लिखा गया है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed