फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर चार हजार ठगे

ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर चार हजार ठगे

Fri, 06 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर चार हजार ठगे
ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर चार हजार ठगे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। ओएलएक्स पर लैपटॉप बिक्री का विज्ञापन देकर एक युवक से चार हजार रुपये ठग लिए गए। जब पेटीएम से भुगतान करने के बाद भी लैपटॉप नहीं मिला तो उसने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

राजपुर रोड निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि जनवरी में उसने ओएलएक्स पर एक लैपटॉप की बिक्री का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन जारी करने वाले ने अपना नाम सन्नी बताया। सन्नी ने उसे चार्जर और अन्य एसेसरीज के नाम पर चार हजार रुपये पेटीएम के जरिये भुगतान करने को कहा। विक्रम ने उसके पेटीएम पर चार हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद फिर उससे रुपये मांगे गए। इस पर विक्रम को शक हुआ। उसने लैपटॉप के संबंध में जानकारी मांगी तो उधर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद विक्रम ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed