{"_id":"5a3c1d1b4f1c1b156b8bdaa0","slug":"131513889051-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न में हुड़दंग किया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नए साल के जश्न में हुड़दंग किया तो होगी कार्रवाई
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूडी ने नए साल के जश्न को लेकर पुलिस कप्तानों को अलर्ट रहने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सैलानियों का स्वागत है, मगर किसी तरह का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पर्यटक स्थलों के साथ यातायात संचालन पर खास फोकस करने को कहा है, ताकि पर्यटकों को किसी तरह की दिक्कत न आए।
डीजीपी अनिल रतूडी ने बृहस्पतिवार को पुलिस कप्तानाें को परिपत्र भेजकर कहा कि नए साल पर उत्तराखंड में देश भर के सैलानियों का आवागमन होता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के साथ प्रयास किया जाए कि उन्हें किसी तरह की दिक्कत ना हो। प्रत्येक जिले में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती के साथ प्रयास किया जाए कि यातायात नियमित रुप से चलता रहे। खासतौर से मसूरी और नैनीताल को लेकर यातायात प्लान पहले भी तैयार कर लिया जाए, ताकि सही समय पर उसे प्रभावी ढंग से लागू कर लिया जाए। उन्हाेंने कहा कि पर्यटकों का स्वागत है, लेकिन किसी तरह का हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश ना करे, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।