फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नशा रोकने के लिए समर्पण भाव से करें काम : एडीजी

नशा रोकने के लिए समर्पण भाव से करें काम : एडीजी

Wed, 26 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
नशा रोकने के लिए समर्पण भाव से करें काम : एडीजी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने प्रदेश में नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस क्षेत्र में समर्पण भाव से काम करना होगा। इस दौरान उन्होंने पिछले दिनों गठित की गई एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा भी की।
मंगलवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि समाज से ड्रग्स एवं नशे को उखाड़ फेंकना एक बड़ी चुनौती है। इसमें पुलिस को कार्रवाई के साथ साथ जागरूकता पर भी विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने नशे की गिरफ्त में आए कुछ कई राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बहुत हद तक नशे पर अंकुश लगाया जा चुका है। यह सब पुलिस के समर्पण भाव और लोगों से सामंजस्य से हुआ है। इसके लिए पुलिस को डिमांड और सप्लाई दोनों को प्रभावित करना होगा। तभी कहीं जाकर इस पर अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स की कार्रवाई की समीक्षा भी की। बताया कि पिछले माह पूरे प्रदेश में 145 मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें कुल 160 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रदेश के सबसे छोटे जनपद ने भी इस दौरान नौ मुकदमे दर्ज किए, जिनमें कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 25 किलोग्राम चरस बरामद की गई। साथ ही जिले में भांग की लगभग 5 बीघा खेती को भी नष्ट किया गया। बैठक में आईजी लॉ एंड ऑर्डर दीपम सेठ, एसएसपी एसटीएफ रिद्धिम अग्रवाल, एसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रीति प्रियदर्शिनी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed