फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मॉक ड्रिल:आइएमए में घुसे आतंकी, पुलिस ने जिंदा पकड़े

मॉक ड्रिल:आइएमए में घुसे आतंकी, पुलिस ने जिंदा पकड़े

Fri, 11 May 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मॉक ड्रिल:आइएमए में घुसे आतंकी, पुलिस ने जिंदा पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राजधानी स्थित किसी एक सैन्य संस्थान में आतंकी घुसने की सूचना पर पुलिस ने शहर में दिनभर ऑपरेशन चलाया। बृहस्पतिवार सुबह 9:30 बजे शुरू हुए ऑपरेशन में पुलिस को शाम चार बजे सफलता मिली। पुलिस ने भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) के टौंस सेक्टर के पास से चारों आतंकियों को जिंदा पकड़ लिया।
दरअसल, सेना और पुलिस की सक्रियता परखने के लिए आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर बृहस्पतिवार को मॉक ड्रिल हुई। मॉक ड्रिल के जरिए जिला पुलिस ने अपने विभिन्न अंगों के समन्वय की भी परख की। मॉक ड्रिल के तहत बृहस्पतिवार सुबह 9:30 बजे कंट्रोलरूम से दून के किसी सैन्य संस्थान में आतंकियों के घुसने का मैसेज फ्लैश किया गया। इस सूचना पर पुलिस ने बम डिस्पोजल स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) के साथ शहर के विभिन्न स्थानों (विशेषकर सैन्य संस्थानों के आसपास) पर सघन चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने ऑप्टो इलेक्ट्रीकल, आईआरडीई, डील, सीक्यूआईए, आईएमए, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, वीरपुर, घंघोड़ा, गढ़ी कैंट, आरआईएमसी और एस्कॉन नोड समेत कुल 11 स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए। इन प्वाइंट पर सभी आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान घंघोड़ा, कैंट, रायपुर डील, क्वालिटी कंट्रोल लैब से सटे जंगलों में कांबिंग भी की गई। इसके बाद शाम करीब 3:30 बजे कंट्रोलरूम से एक दूसरा मैसेज फ्लैश हुआ कि आतंकियों को आईएमए (भारतीय सैन्य संस्थान) के टौंस सेक्टर के बाहर देखा गया है। इस पर ऑपरेशनल कमांडर एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने सभी थानों और एटीएस को सशस्त्र मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर आईएमए से निकलने वाले तथा बाहरी क्षेत्र के पूरे ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद आईएमए में घुसपैठ करने वाले चारों आतंकवादियों को जिंदा पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

--
किसी भी आपात स्थिति में आर्मी और पुलिस में समन्वय की परख के उद्देश्य से मॉक ड्रिल से की गई थी। इस तरह की मॉक ड्रिल होती रहती हैं। आर्मी के ही एक इनपुट के आधार पर मॉक ड्रिल हुई। इस दौरान ध्यान रखा गया था कि शहरवासियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। जनता को आखिर तक इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। ताकि, भय का माहौल न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी निवेदिता कुकरेती(मॉक ड्रिल की ऑपरेशनल कमांडर)
सशस्त्र जवानों को देख हैरान रहे लोग
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस और क्यूटआरटी के सशस्त्र जवानों को चेकिंग करते देख राहगीर हैरान थे। सड़क से गुजरने वाले सभी दोपहिया और चौपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस का सख्त पहरा देख लोग हैरान रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने चेकिंग का कारण भी पूछा, लेकिन पुलिस ने उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी।

---
प्रेमनगर में रहा आधा घंटा जाम
शाम चार बजे ऑपरेशन खत्म होने के कुछ देर पहले आईएमए के सामने के ट्रैफिक को प्रेमनगर की तरफ डायवर्ट किया गया था। इस दौरान प्रेमनगर में करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति रही। शाम चार बजे जब पुलिस ने ऑपरेशन खत्म होने की घोषणा की तब ट्रैफिक सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed