फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सांई पेट्रोल पंप लूट में नाबालिग गिरफ्तार, दूसरा फरार

सांई पेट्रोल पंप लूट में नाबालिग गिरफ्तार, दूसरा फरार

Thu, 25 Jan 2018 02:25 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
सांई पेट्रोल पंप लूट में नाबालिग गिरफ्तार, दूसरा फरार
ब्यूरो /अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

कांवली रोड स्थित सांई पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ लिया है, जबकि उसका साथी भागने में सफल हो गया है। आरोपियों ने तेल डलवाने के बहाने सेल्समैन के हाथों से कैश छीन लिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दस दिन की भागदौड़ के बाद पुलिस को यह कामयाबी हासिल की है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के कांवली रोड पर 13 जनवरी की रात आठ बजे के करीब सांई पेट्रोल पंप के सेल्समैन भूषण से मारपीट कर 5200 रुपये की नकदी लूट ली गई थी। मोटर साइकिल पर आए दो युवकों ने पहले 50 रुपये का तेल डलवाया और जाते समय सेल्समैन भूषण से रुपये छीनकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही थी। शहर कोतवाल बीबीडी जुयाल ने बताया कि आरोपी युवकाें की पहचान के बाद गढ़ी कैंट निवासी वैभव भल्ला की संलिप्तता मिली। इसके अलावा एक नाबालिग की मदद से घटना अंजाम देने का मामला सामने आया। इसके बाद नाबालिग को पकड़ लिया गया है। वैभव भल्ला अभी हाथ नहीं आया है। नाबालिग को बृहस्पतिवार को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने कोतवाल बीबीडी जुयाल, एसएसआई अरविंद कुमार, उप निरीक्षक अनिल चौहान, जितेन्द्र कुमार, सुनील नेगी, आरक्षी लोकेन्द्र उनियाल, प्रदीप कुमार, मनोज यादव, ब्रजमोहन, आशीष और प्रमोद को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed