{"_id":"5a5fabfe4f1c1ba4268b4f8f","slug":"121516219390-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर्स की दुकान सेंधमारी, जेवरात किए पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वैलर्स की दुकान सेंधमारी, जेवरात किए पार
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अंबीवाला, गुसांई चौक स्थित ज्वैलर्स की दुकान में चोरों ने मंगलवार रात सेंधमारी कर दी। चोर दुकान के ताले तोड़कर सोने और चांदी के जेवरात उड़ा ले लिए। बसंत विहार पुलिस ने बुधवार सुबह दुकान के पास लगे सीसी फुटेज छाने जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखे हैं।
गुसांई चौक पर नया गांव निवासी मुजमिल की ज्वैलर्स की दुकान है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे पड़ोसी दुकानदार मुकेश ने दुकान के ताले टूटने की सूचना मुजमिल को दी। मुजमिल के मुताबिक वह दुकान पहुंचा तो ताले टूटे और शटर के कुंडे उखड़े हुए थे। इसके अलावा दुकान का लॉकर भी टूटा हुआ था। लाकर में सोने का मंगलसूत्र, 600 ग्राम पुरानी चांदी और 701 ग्राम चांदी के आभूषण थे। पुलिस के मुताबिक दुकान के पीछे शारदा पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरों में मंगलवार रात 2:30 बजे दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मुजमिल के मुताबिक तीन महीने पहले ही दुकान में चोरी हुई थी, लेकिन चोर लॉकर नहीं तोड़ पाए थे। इसके अलावा डेढ़ साल पहले भी सेंधमारी कर दुकान से पचास हजार के जेवरात चोरी हुए थे।