फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुलदार के शिकार मामले में दो और आरोपी दबोचे

गुलदार के शिकार मामले में दो और आरोपी दबोचे

Wed, 02 May 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
गुलदार के शिकार मामले में दो और आरोपी दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के दूधिया बीट में बरामद गुलदार की खाल और हड्डियों के मामले में हिरासत में लिए गए दो और आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कई गंभीर खुलासे किए हैं। पार्क निदेशक के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ के बाद प्रकरण में पार्क के ही एक पूर्व अवैतनिक वन्यजीव प्रतिपालक और देहरादून वन प्रभाग के एक डिप्टी रेंजर की भूमिका संदेह के घेरे में है। उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
राजाजी टाइगर रिजर्व के दूधिया बीट में हरिपुरकलां स्थित सपेरा बस्ती के सामने 22 मार्च को कपड़े में लिपटी गुलदार की खाल और हड्डियां मिली थीं। विभागीय जांच टीम ने मामले में रायवाला निवासी मीट कारोबारी अमित कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि पांच आरोपी फरार हो गए थे। वहीं, जांच टीम ने मंगलवार को दो आरोपियोें को हिरासत में ले लिया है। राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक सनातन सोनकर ने बताया कि दोनों ने मामले में कई अहम खुलासे हैं। निदेशक ने दावा किया कि फरार तीन अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में एसआईटी जांच की सिफारिश भी हो चुकी है।
विज्ञापन

--
किसकी थी सफेद गाड़ी?
राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक सनातन सोनकर के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ लोग सफेद कार लेकर आए थे। जेल भेजे गए आरोपी अमित उर्फ सोनू अपने एक साथी की मदद से गुलदार की खाल और हड्डियों वाला बोरा लेकर आया, जबकि उन्हीं का एक साथी फावड़ा लेकर आया था। सबने मिलकर खाल और हड्डियों को मिट्टी में दबाया। पार्क निदेशक का कहना है कि प्रकरण में कुछ लोगों ने आरोपियों के साथ लेनदेन किया है। इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed