{"_id":"5acfc3b14f1c1bca3d8b4d50","slug":"11523565489-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर सुसाइड नोट छोड़कर युवती गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर सुसाइड नोट छोड़कर युवती गायब
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट कर एक युवती घर से लापता हो गई। परेशान परिजनों ने उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस युवती के दिल्ली की ओर जाने की बात कह रही है।
सहस्त्रधारा रोड निवासी एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली में अपनी 20 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। युवती के पिता के अनुसार बेटी कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। इसके बाद उसके दोस्तों और रिश्तेदारों के घरों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान उसके फेसबुक पर ‘मैं सुसाइड करने जा रही हूं’ पोस्ट डालने की बात पता चली। शहर कोतवाल बीबीडी जुयाल ने बताया कि युवती के बारे में सभी थाना-चौकियों को जानकारी दी गई है। युवती के दोस्तों व परिचितों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस टीम को युवती के टैक्सी से दिल्ली की ओर जाने की जानकारी मिली है।