फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नौकरी का झांसा देकर पूर्व सैनिकों से लाखों की ठगी

नौकरी का झांसा देकर पूर्व सैनिकों से लाखों की ठगी

Thu, 29 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर पूर्व सैनिकों से लाखों की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

जर्मनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुछ जालसाजों ने नौ पूर्व सैनिकों से लाखों की ठगी कर डाली। अभी तक कुल नौ पीड़ित सामने आए हैं, जिनकी संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नया गांव अनारवाला निवासी पूर्व सैनिक जगमोहन समेत नौ ने बुधवार को कैंट पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सभी पीड़ित अब प्राइवेट नौकरी करते हैं। पीड़ितों ने बताया कि इसी दौरान उनकी मुलाकात ढंढेरा, रुड़की निवासी रविंद्र सिंह और दिल्ली निवासी कुछ अन्य लोगों से हुई। उन्होंने खुद को प्लेसमेंट सर्विस का एजेंट और विदेश मंत्रालय का कर्मचारी बताया। ठगों ने सभी पूर्व सैनिकों की जर्मनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद उन्होंने पासपोर्ट व अन्य कागजों के नाम पर पूर्व सैनिकों से पैसे वसूल किए। जगमोहन के अनुसार करीब पांच लाख 40 हजार रुपये लेने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। थानाध्यक्ष कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed