{"_id":"5c9fd09bbdec2213fb2ccc5a","slug":"111553977499-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों की मौजूदगी में बांटे जाएंगे पोस्टल बैलेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रत्याशियों की मौजूदगी में बांटे जाएंगे पोस्टल बैलेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
टिहरी लोकसभा निर्वाचन में लगे सुरक्षाकर्मियों को दो अप्रैल से छह अप्रैल तक पोस्टल बैलेट बांटे जाएंगे। इन बैलेट्स को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में वितरित किया जाएगा। इस दौरान प्रत्याशी या उनके अभिकर्ता का उपस्थित रहना अनिवार्य है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि जनपद के सभी मतदान सुरक्षाकर्मियों को दो अप्रैल से पोस्टल बैलेट वितरित किए जाएंगे। सुरक्षाकर्मियों को यहां सुविधा केंद्र के साथ साथ ड्रॉप बॉक्स की व्यवस्था भी की जाएगी। ड्रॉप बॉक्स में प्राप्त होने वाले मतपत्रों को प्रत्येक दिन प्रभारी अधिकारी डाक मतपत्र के द्वारा पुलिस अभिरक्षा में कोषागार के डबल लॉक में रखेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी प्रत्याशियों या उनके अभिकर्ता का उपस्थित रहना अनिवार्य है।
1768 मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को 1768 मतदानकर्मियों प्रशिक्षण दिया गया। इनमें 442 पीठासीन, 442 मतदान अधिकारी प्रथम, 442 मतदान अधिकारी द्वितीय और 442 मतदान अधिकारी तृतीय शामिल रहे। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एडीएम वित्त बीर सिंह बुदियाल ने मतदान के दौरान किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण छह अप्रैल तक चलेगा। प्रशिक्षण में पीठासीन व मतदान अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। प्रशिक्षण से 63 मतदानकर्मी गैरहाजिर रहे।