फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अश्लील फोटो के आधार पर छात्रा से हड़पे 50 हजार

अश्लील फोटो के आधार पर छात्रा से हड़पे 50 हजार

Thu, 28 Mar 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
अश्लील फोटो के आधार पर छात्रा से हड़पे 50 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। रायपुर क्षेत्र में एक छात्रा से दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शोहेब रूहानी (निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इसकी गिरफ्तारी को टीम यूपी के लिए रवाना कर दी है।
छात्रा 12वीं कक्षा की है। बहला फुसलाकर आरोपी ने इससे दुष्कर्म कर डाला। उसी दौरान आरोपी ने छात्रा के अश्लील फोटो भी अपने मोबाइल में कैद कर लिए। उसके बाद से वह फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए महीनों तक छात्रा से शारीरिक शोषण करता रहा। मानसिक दबाव में आई छात्रा भी आरोपी की हर बात मानती चली गई। यहां तक कि पीड़ित छात्रा ने आरोपी की 50 हजार रुपये की मांग भी पूरी की। उसके बाद आरोपी और पैसे मांगने लगा। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने अपनी मां को व्यथा सुनाई। मां की शिकायत पर पुलिस ने शोहेब रूहानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता की मां का आरोप है कि उसने शोहेब के साथी आमिर से करतूत का विरोध जताया तो उसने भी उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच आरोपी भाग गया। रायपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम को अमरोहा भेज दिया है।
विज्ञापन



दुष्कर्म पीड़िता का दूसरे दिन भी हुआ मेडिकल परीक्षण
देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र में सिपाही के कमरे में दुष्कर्म का शिकार हुई महिला का दूसरे दिन भी मेडिकल परीक्षण कराया गया। बृहस्पतिवार को मेडिकल रिपोर्ट आने की उम्मीद है। जबकि आरोपी सिपाही और उसके साथी को पुलिस बुधवार को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसंत विहार थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पीड़ित महिला को एक परिचित युवक सोनू सिपाही यशपाल सिंह के कमरे में ले गया था। आरोप है शराब का सेवन करने के बाद सोनू तो बहाने से चला गया, लेकिन रात में सिपाही ने महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सिपाही यशपाल सिंह और उसके साथी सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। एसओ बसंत विहार ने बताया बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed