फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ओएनजीसी के वैज्ञानिक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज

ओएनजीसी के वैज्ञानिक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज

Sat, 13 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
ओएनजीसी के वैज्ञानिक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में दुराचार के दो सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। इनमें से एक आरोपी ओएनजीसी में वैज्ञानिक है, तो दूसरा अधिवक्ता है। इन प्रकरणों में डालनवाला और पटेलनगर थाने में शुक्रवार देर रात पीड़िताओं की तहरीर पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
डालनवाला कोतवाली में दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि सॉलिटेयर रेजीडेंसी निवासी ओएनजीसी में तैनात वैज्ञानिक अनिल कुमार ममगाई ने कपड़े प्रेस कराने के लिए बहाने उसे अपने कमरे में बुलाया। इसके बाद कमरा बंद कर वैज्ञानिक ने उसके साथ मुंह काला किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने अधिकारियों से मिलकर यह घटना बताई। डालनवाला इंस्पेक्टर राजीव रौथाण के मुताबिक पीड़ित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रेप का दूसरा मुकदमा पटेलनगर कोतवाली में लिखा गया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि वह तीन साल पहले अधिवक्ता अब्बास अली के संपर्क में आई थी। आरोपी ने करीब एक साल पहले उसके साथ मसूरी में शादी रचाई थी। इसके बाद किराए पर कमरा दिलाया और वहीं रहने लगा। काफी दिनों तक शारीरिक शोषण के बाद आरोपी अधिवक्ता ने उससे बात करनी बंद कर दी है। अब पता चला है कि अधिवक्ता अब्बास अली पहले से शादीशुदा है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed