फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज और कल बंद रहेगा दून-सहारनपुर हाईवे

आज और कल बंद रहेगा दून-सहारनपुर हाईवे

Fri, 20 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
आज और कल बंद रहेगा दून-सहारनपुर हाईवे
आज और कल बंद रहेगा दून-सहारनपुर हाईवे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। डाट काली मंदिर के वार्षिकोत्सव के चलते शुक्रवार दोपहर से 26 घंटे तक सहारनपुर हाईवे बंद रखा जाएगा। इस रूट के यातायात को वाया हर्बटपुर और वाया हरिद्वार होते हुए निकाला जाएगा। जबकि सहारनपुर से दून आने वाले यातायात को छुटमलपुर से रुड़की, हरिद्वार होते हुए और सहारनपुर-हर्बटपुर-विकासनगर होते हुए दून आने दिया जाएगा।

हर साल की तरह इस साल भी लगभग 26 घंटे तक दून सहारनपुर हाईवे बंद रहेगा। एसपी सिटी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से हाईवे को बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। हाईवे को 21 जुलाई को शाम छह बजे के बाद खोल दिया जाएगा। दिल्ली जाने वाले सभी यातायात को वाया हरिद्वार भेजा जाएगा। जबकि सहारनपुर के यातायात को हर्बटपुर-विकासनगर होते हुए भेजा जाएगा। इस दौरान शुक्रवार को दोपहिया वाहनों को भी रियायत नहीं दी गई है। हालांकि शनिवार दोपहर से दुपहिया वाहनों को आवाजाही की छूट रहेगी। रूट डायवर्जन के लिए डायवर्ट प्वाइंट आईएसबीटी चौराहा रहेगा। यहां ट्रैफिक व सिविल पुलिस को तैनात किया जाएगा। व्यवस्था के लिए संबंधित थानों की भी जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed