{"_id":"5ac28ff54f1c1bed618b5342","slug":"101522700277-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में भिड़े दो पक्ष, जमकर लात घूंसे चले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में भिड़े दो पक्ष, जमकर लात घूंसे चले
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अंसारी रोड पर सोमवार देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले। देर रात तक मौके पर हंगामा चलता रहा हालांकि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार अंसारी रोड स्थित अगल-बगल की दुकान में काम करने वाले दो युवकों के बीच पिछले कुछ दिनों से रंजिश थी। सोमवार को एक युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ दूसरी दुकान में काम करने वाले युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद दूसरे युवक की ओर से भी कुछ लोग पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चलने लगे। यह देख आसपास के लोग जमा होने लगे। लोगों को एकजुट होते देख मारपीट करने पहुंचे युवक भाग गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस से स्थानीय लोग आरोपियों को पकड़ने की मांग करने लगे। बहरहाल देर रात तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।