फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime Story Mayank was kidnapped to adopt a woman Roorkee Uttarakhand news

Haridwar: बुआ को बच्चा गोद दिलवाने के लिए मासूम के अपहरण का ताना-बाना बुना, युवकों का चौंकाने वाला कबूलनामा

Sun, 25 Dec 2022 05:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 25 Dec 2022 05:53 PM IST
सार

नगर कोतवाली परिसर में घटना का खुलासा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि रोड़ीबेलवाला मैदान निवासी गंगा पत्नी अरविंद के छह वर्षीय पुत्र मयंक का नौ दिसंबर को अपहरण कर लिया गया था। मामले में पुलिस टीमें सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए सहारनपुर के कस्बा देवबंद तक ट्रेस करते हुए पहुंची थीं। 16 दिसंबर को देवबंद के हंसवाड़ा से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था।

विज्ञापन
Crime Story Mayank was kidnapped to adopt a woman Roorkee Uttarakhand news
पुलिस ने पकड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर कोतवाली क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला मैदान से छह वर्षीय मयंक का अपहरण सहारनपुर जिले के कस्बा देवबंद निवासी दो युवकों ने निसंतान महिला को गोद देने के लिए किया था। एक आरोपी की रिश्ते की बुआ ने बच्चा गोद दिलवाने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपहरण का ताना-बाना बुना।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया। एसएसपी अजय सिंह की तरफ से पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की गई। रविवार को नगर कोतवाली परिसर में घटना का खुलासा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि रोड़ीबेलवाला मैदान निवासी गंगा पत्नी अरविंद के छह वर्षीय पुत्र मयंक का नौ दिसंबर को अपहरण कर लिया गया था।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस टीमें सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए सहारनपुर के कस्बा देवबंद तक ट्रेस करते हुए पहुंची थीं। 16 दिसंबर को देवबंद के हंसवाड़ा से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था। जबकि अपहरणकर्ताओं की तलाश में दबिश दी जा रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार से बच्चा उठाने की बनाई योजना
एसपी सिटी ने बताया कि मनीष कुमार (19 वर्ष) निवासी गांधी कॉलोनी लालवाला रोड थाना देवबंद जिला सहारनपुर और विशाल (20 वर्ष) निवासी ग्राम रणखंडी खालापट्टी थाना देवबंद ने रोड़ीबेलवाला से बच्चे का अपहरण किया था। मनीष की रिश्ते की बुआ साक्षी निवासी फौलादपुरा थाना देवबंद ने उसे बच्चा गोद दिलाने के लिए कहा था। जिसके बाद उसने अपने दोस्त विशाल के साथ मिलकर हरिद्वार से बच्चा उठाकर उसे लाकर देने की योजना बनाई।

गांव के ही शैंकी ने शुक्रवार को गिरफ्तार हुए बाइक चोर बिट्टू और सतीश से बाइक खरीदी थीं। इसी बाइक को नौ दिसंबर को दोनों आरोपी मांगकर हरिद्वार लेकर गए और अपहरण की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बच्चे को सीधे साक्षी के घर ले गए। बच्चे के अपहरण के बाद पुलिस की तलाश करने की जानकारी मिलने के बाद साक्षी ने 16 दिसंबर की शाम को हंसवाडा में खाटू श्याम मंदिर के पास बच्चे को छोड़ा था। जहां से उसे बरामद कर लिया गया था। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। 

इस तरह मिला आरोपियों का सुराग 
सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि बाइक चोर बिट्टू और सतीश की गिरफ्तारी के बाद पड़ताल करते हुए नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला, एसएसआई अनिल चौहान, रोड़ी बेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीन सिंह रावत के नेतृत्व में टीम दोनों से बाइक खरीदने वाले शैंकी निवासी देवबंद के पास पहुंचीं। शैंकी ने बिट्टू और सतीश से 20 हजार रुपये में पंजाब के पतारा से चोरी बाइक खरीदी थीं। जिसके बाद गांव के ही रहने वाले आरोपी मनीष और विशाल ने उससे बाइक मांगी। अपहरण करने के बाद वापस लौटा दी। बाद में शैंकी को बाइक के कागज न होने की बात पता चला तो उसने एक हफ्ते बाद बाइक बिट्टू व सतीश को वापस देकर अपने पैसे ले लिए। शैंकी से पूछताछ के बाद पुलिस को आरोपियों का सुराग मिल गया और उन्हें तत्काल धर दबोचा। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, परिवार में जन्मदिन मनाने और शादी की सालगिरह के लिए मिलेगी छुट्टी

आरोपियों पर 20 हजार का इनाम
पुलिस ने बाइक चोरों के हत्थे चढ़ने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित कर दिया। हालांकि इनाम की जानकारी पुलिस ने मीडिया से छिपाकर रखी। इस पर सवाल पूछने पर एसपी सिटी एसके सिंह ने जांच के कारण आरोपियें के नाम और इनाम की बात लीक न करने का हवाला दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed