फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime Molest girl Identification youth who opened fire on student Dehradun Uttarakhand news in hindi

दुस्साहस: छात्रा पर फायर झोंकने वाले युवक की हुई पहचान, स्कूल में विवाद की कहानी भी आ रही सामने

Thu, 01 Dec 2022 03:27 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Dec 2022 03:27 PM IST
सार

कारगी क्षेत्र के शिवालिक एन्क्लेव में मंगलवार शाम को कोचिंग से लौट रही नौंवी की छात्रा पर युवकों ने फायर झोंक दिया था। हालांकि, लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए युवक का हाथ पकड़कर ऊपर की ओर कर दिया। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ भी की है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

विज्ञापन
Crime Molest girl Identification youth who opened fire on student Dehradun Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरेराह छात्रा पर फायर झोंकने के दुस्साहसी युवकों में से एक की पुलिस ने पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के शहर से बाहर भागने की आशंका है। ऐसे में पुलिस की चार टीमें सहारनपुर और मुजफ्फरनगर रवाना की गई हैं।

विज्ञापन


पुलिस इस मामले को स्कूल और कोचिंग सेंटर के किसी विवाद से भी जोड़कर देख रही है। कारगी क्षेत्र के शिवालिक एन्क्लेव में मंगलवार शाम को कोचिंग से लौट रही नौंवी की छात्रा पर युवकों ने फायर झोंक दिया था। हालांकि, लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए युवक का हाथ पकड़कर ऊपर की ओर कर दिया।
विज्ञापन


इससे फायर लड़की को न लगकर ऊपर हवा में हो गया। इस घटना में लड़की को चोट नहीं आई थी। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ भी की है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि युवकों के बाहर भागने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले 
पुलिस युवकों का रूट जानने के लिए सीसीटीवी कैमरों का सहारा ले रही है। इसी क्रम में कॉलोनी और इसके आसपास के 50 से ज्यादा कैमरों की फुटेज पुलिस खंगाल चुकी है।

पुलिस को दी खुली चुनौती
दुस्साहसी युवकों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को इस घटना से खुली चुनौती दी है। युवक पैदल ही थे या फिर किसी वाहन से आए थे। यह जानकारी भी अभी नहीं मिल सकी है। विधानसभा सत्र को लेकर पहले से ही पुलिस ने अलर्ट रहने का दावा किया था। लेकिन, इस दुस्साहस ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  गुच्चूपानी में रिक्शा चालक की हत्या में सुपारी किलर गिरफ्तार, पत्नी से पूछताछ, ये शख्स खोलेगा राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed