फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime in Uttarakhand: student shoots girl in dehradun, Vanshika had called her brother to save herself, but could not survive

Crime: भैया आदित्य मुझे मार डालेगा वह तमंचा लेकर घूम रहा है, मुझे बचा लो...और फिर कुछ देर बाद मिली वंशिका की लाश

Fri, 04 Mar 2022 12:43 PM IST
रेनू सकलानी रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून
रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Mar 2022 12:43 PM IST
सार

गुरुवार को छात्रा की हत्या करने के बाद से आरोपी छात्र फरार चल रहा है। पुलिस छात्र को ढूंढने में लगी हुई है। दूसरी ओर बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Crime in Uttarakhand: student shoots girl in dehradun, Vanshika had called her brother to save herself, but could not survive
वंशिका और आदित्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वंशिका कॉलेज में कुछ सीनियर छात्रों को भाई मानती थी। अस्पताल में मौजूद एक छात्र ने बताया कि उसके पास 4:41 बजे फोन आया था कि भैया मुझे बचा लो आदित्य मुझे मार डालेगा, वह तमंचा लेकर घूम रहा है।  कुछ देर बाद वह जब मौके पर पहुंचे तो वंशिका की लाश वहां पर पड़ी थी और लोग इकट्ठा थे। सीनियर छात्र ही वंशिका को लेकर अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

 
वंशिका के सीनियर छात्र उसके शव के साथ अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने बताया की वंशिका उन्हें भाई मानती थी और अक्सर अपनी सहेलियों और उनसे चर्चा करती थी कि आदित्य उसे परेशान कर रहा है। वह उस पर प्यार करने का दबाव डाल रहा है लेकिन, उसके लिए वंशिका के मन में कुछ भी नहीं था। ऐसे में उसे वह बार-बार परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


आदित्य बात करने के लिए वंंशिका पर बना रहा था दबाव
गुरुवार को जब वंशिका कॉलेज के बाहर गई तो पहले से आदित्य वहां पर खड़ा था। उसकी बाइक भी वहीं खड़ी थी। इस दौरान वह अपना सामान भी नहीं ले सकी कि आदित्य ने उसे अपने पास बुलाया। मगर, वह नहीं गई। इस बीच वंशिका ने अपने मुंह बोले भाई सीनियर छात्र को फोन किया और कहा कि भैया उसे बचा लो आदित्य के हाथ में तमंचा है वह उसे मार डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देहरादून: कॉलेज गेट के सामने छात्रा की गोली मारकर हत्या, युवक फरार, मौके पर पुहंची पुलिस


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भी आदित्य से छात्रा बात नहीं करना चाहती थी। वंशिका वहां से जाने लगी तो छात्र ने उसे गोली मार दी। इधर जब मुंहबोला भाई मौके पर पहुंचा तो वंशिका जमीन पर पड़ी थी। छात्रा को सीनियर छात्र नजदीकी एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर एसपी सिटी सरिता डोभाल, सीओ अनिल कुमार जोशी और थाना रायपुर पुलिस पहुंची।

पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल में रखवाया है। अस्पताल में छात्रा के परिजन भी पहुंच गए। गोली मारने वाला छात्र मूल रूप से शामली का बताया जा रहा है। वह अपनी मां के साथ रायपुर क्षेत्र में रहता है। एसओ अमरजीत रावत ने बताया की छात्र की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची जा रही हैं। देर रात तक आरोपी पकड़ा नहीं जा सका था। इधर, परिजनों ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed