फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime in Uttarakhand: stopped for having an illicit relationship Husband murdered Wife and mother-in-law 

Uttarakhand Couple Murder: अवैध संबंध बनाने पर रोका तो पत्नी और सास को उतार दिया मौत के घाट, बच्चों को लेकर फरार पिता

Sun, 27 Feb 2022 02:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 27 Feb 2022 02:18 PM IST
सार

शनिवार की शाम को लड़ाई झगड़े के बाद पत्नी नीशु अपने बच्चों के साथ अपनी मां जयंती देवी को भी अपने साथ ले आई थी।

विज्ञापन
Crime in Uttarakhand: stopped for having an illicit relationship Husband murdered Wife and mother-in-law 
महिला और सास की हत्या - फोटो : social media

विस्तार

अवैध संबंधों के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद घर का ताला लगाकर वह अपने बच्चों को लेकर फरार हो गया। मोहल्ला नत्था सिंह निवासी निखिल नाथ उर्फ सोनूनाथ की पहली पत्नी अपने पति के अवैध संबंधों के चलते उसे छोड़कर चली गई थी। उसने उससे तलाक ले लिया था।

विज्ञापन

 

आठ वर्ष पूर्व सोनू नाथ ने टांडा गांव अफजल ठाकुरद्वारा निवासी निशु से प्रेम विवाह किया था। उसकी पहली पत्नी से हुई बेटी स्तुति नौ वर्ष उनके साथ ही रहती थी। नीशु से उसके दो बेटे ओम और स्पर्श है। आरोप है कि सोनूनाथ अक्सर लड़कियों को घर पर लाता रहता था। उसकी पत्नी निशु इस पर एतराज करती थी। लड़ाई झगड़ा होता रहता था।

विज्ञापन


झगड़ा शांत कराने के लिए अपनी मां को भी साथ लाई थी नीशु

एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी जब किसी काम से बाजार गई थी। तब सोनू फिर एक युवती को घर लाया था। इस पर दोनों की काफी लड़ाई झगड़ा और मारपीट हुई थी। इसके बाद निशु अपने बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। फिर शनिवार की शाम को उसकी पत्नी नीशु अपने बच्चों के साथ अपनी मां जयंती देवी को भी अपने साथ ले आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...रूस-यूक्रेन युद्ध: 35 किमी पैदल चलकर बॉर्डर पहुंचे, फिर भी मिली निराशा, वापस हॉस्टल लौटने को मजबूर  


उसे आशंका थी कि उसका पति फिर से उससे झगड़ा करेगा। इसलिए झगड़ा शांत कराने के लिए अपनी मां को भी साथ लाई थी। मोहल्ले वालों ने बताया कि देर रात को भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद सब सो गए थे। सुबह जब सब सोए हुए थे तो उसने अपनी पत्नी और सास की पाटल मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

सुबह ही उसने अमरोहा में अपनी बहन सोनिया के घर पहुंच कर बहन को बताया कि वह अपनी पत्नी और सास को पाटल से मार कर आया है। वहां अपने बच्चों को छोड़कर पुलिस और रिश्तेदारों को सूचना देने की बात कहकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर एसपी काशीपुर चंद्र मोहन सी ओ वीर सिंह आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed