फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime Elderly watchman murdered police revealed within six hours Uttarakhand news in hindi

Dehradun: बुजुर्ग चौकीदार की डंडे से पीटकर निर्मम हत्या, छह घंटे के भीतर किया पुलिस ने खुलासा

Tue, 11 Oct 2022 07:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर। Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 11 Oct 2022 07:34 PM IST
सार

विकासनगर ने पुलिस को सूचना दी गई कि कैनाल रोड बसंतपुर स्थित उसकी वर्कशॉप में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा डंडों से पीट-पीटकर चौकीदार राजकुमार (72) की हत्या कर दी गई है। वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। जिसमें हत्या में सुल्तान निवासी अंबाडी थाना विकासनगर का नाम प्रकाश में आया।
 

विज्ञापन
Crime Elderly watchman murdered police revealed within six hours Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

वर्कशॉप के बाहर सो रहे बुजुर्ग चौकीदार की डंडे से पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। विकासनगर पुलिस ने छह घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर दिया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर का भाई है। उसने पुलिस के समक्ष जुर्म कबूल कर लिया है।  

विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे जावेद पुत्र नसीर अहमद निवासी नवाबगंज थाना विकासनगर ने पुलिस को सूचना दी गई कि कैनाल रोड बसंतपुर स्थित उसकी वर्कशॉप में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा डंडों से पीट-पीटकर चौकीदार राजकुमार (72) की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी और कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट मय फोर्स मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया। जरूरी साक्ष्य जुटाए। वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। जिसमें हत्या में सुल्तान निवासी अंबाडी थाना विकासनगर का नाम प्रकाश में आया। पूछताछ के लिए आरोपी सुल्तान को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह इधर-उधर की बाते करने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और जुर्म कबूल लिया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपी के पास से हत्या में प्रयोग किया डंडा, घटना के वक्त पहने हुए खून लगे कपड़े, खून से सने जूते और 1250 रुपये बरामद हुए। आरोपी नशे का आदी है।
 

बांस के डंडे से सिर पर किए लगातार वार

नशे की पूर्ति करने के लिए उसके द्वारा बीती रविवार की रात्रि को चोरी के इरादे से वर्कशॉप के बाहर चारपाई में सो रहे चौकीदार राजकुमार (72) पुत्र स्वर्गीय सिंगरू निवासी ग्राम धर्मचक्र मारखम ग्रांट थाना डोईवाला को बांस के डंडे से सिर पर लगातार वार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के जेब में रखे 1250 रुपये निकाल लिए। आरोपी सुल्तान का भाई हैदर हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर सात मुकदमे दर्ज हैं। उसे पुलिस में मंदिर में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

ये भी पढ़ें...Dehradun:  सीएम धामी की तस्वीर पर हरीश रावत ने लिखा- वाह क्या अंदाज है! जानिए कांग्रेसियों को दी क्या नसीहत

पुलिस टीम को 10 हजार का ईनाम
छह घंटे के भीतर खुलासे पर एसएसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, एसएसआई दीपक मैठाणी, किशन चंद देवरानी, अर्जुन गुसाई, दीनदयाल सिंह, सिपाही सचिन, त्रेपन सिंह, मोनू कुमार, इकरार, विकास त्यागी, सोहन लाल, अनिल सालार, एसआई मुकेश डिमरी एसओजी, सिपाही जितेंद्र, नवीन कोहली शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed