{"_id":"663f44083b38b6369f01439a","slug":"crime-10-year-old-girl-was-lured-with-ten-rupees-case-registered-against-two-minors-for-misdeeds-dehradun-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: मानसिक रूप से विक्षिप्त 10 साल की बच्ची को दिया दस रुपये का लालच, फिर नाबालिगों ने की घिनौनी हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: मानसिक रूप से विक्षिप्त 10 साल की बच्ची को दिया दस रुपये का लालच, फिर नाबालिगों ने की घिनौनी हरकत
Sat, 11 May 2024 03:44 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 11 May 2024 03:44 PM IST
सार
दो नाबालिगों ने दस साल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की। उसे दस रुपये का लालच देकर बारी-बारी से दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो नाबालिगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह किसी काम से घर से बाहर गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Badrinath Dham: 15 कुंतल फूलों से सजाया जा रहा मंदिर, डोली पहुंची धाम...कल खुलेंगे बदरीविशाल के कपाट, तस्वीरें
विज्ञापन
उनकी मानसिक रूप से विक्षिप्त 10 वर्ष की बेटी घर पर अकेली थी। दोपहर में करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिग घर पर आए। उन्होंने 10 रुपये का लालच देकर बेटी को घर के पास एक खेत में ले गए। जहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
खेत के पास से गुजर रही एक लड़की ने यह सब देख शोर मचाया तो पर दोनों मौके से भाग गए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि नाबालिग की चिकित्सकीय जांच करवाई गई है। बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं। मामले की जांच की जा रही है।