फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cricketer suresh raina in almora

छुट्टियां बिताने उत्तराखंड की वादियों में दोस्तों संग पहुंचे सुरेश रैना

Sat, 04 Mar 2017 11:16 AM IST
दीप जोशी/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
दीप जोशी/ अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sat, 04 Mar 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
cricketer suresh raina in almora
suresh raina - फोटो : amar ujala

क्रिकेटर सुरेश रैना शुक्रवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ बिनसर घूमने पहुंच गए। उन्हें देखते ही प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। रैना ने सहजता से लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई।

विज्ञापन


रैना बिनसर से हिमालय की खूबसूरती देखकर अभिभूत हो गए और उन्होंने वहां केएमवीएन के गेस्ट हाउस में कुछ देर आराम किया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में इस इलाके में ट्रैकिंग पर आना चाहते हैं।
विज्ञापन


अल्मोड़ा से गुजरते वक्त उन्होंने माल रोड में कार खड़ी करके अल्मोड़ा स्टेडियम को देखा और इस मैदान को सुंदर बताते हुए इसकी तुलना धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिनसर अभ्यारण्य में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाया

cricketer suresh raina in almora
सुरेश रैना - फोटो : Twitter

सुरेश रैना दोपहर बाद अपने कुछ दोस्तों के साथ अल्मोड़ा के कसारदेवी पहुंचे और वह कुछ देर वहां मोहंस कैफे में रुकने के बाद बिनसर रवाना हो गए। उन्होंने बिनसर अभ्यारण्य में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाया। बिनसर में बहुतायत खिले बुरांश के फूलों को देखकर वह अभिभूत हो गए। 

बता दें कि काफी ऊंचाई में स्थित बिनसर अभ्यारण्य में भी बुरांश समय से पहले खिल चुका है। इसके बाद रैना बिनसर में स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में पहुंचे। वहां मौजूद पर्यटकों और अन्य स्थानीय लोगों ने रैना को पहचान लिया और उन्होंने उनके साथ सेल्फी खिंचवाई।

बिनसर से हिमालय की खूबसूरती देखकर अभिभूत सुरेश रैना ने कहा कि आईपीएल समाप्त होने के बाद जब भी समय मिला वह आने वाले दिनों में कुमाऊं इलाके में ट्रैकिंग पर आना चाहेंगे।

अल्मोड़ा के स्टेडियम पर नजर पड़ी तो कार रुकवाई

cricketer suresh raina in almora
stadium - फोटो : file photo

रैना ने यहां के ट्रैकिंग रूटों के बारे में भी जानकारी ली। कुछ देर लोगों के बीच रहने के बाद वह गेस्ट हाउस में आराम करने चले गए। करीब एक घंटे बिनसर में ठहरने के बाद वह नैनीताल लौट गए।

इससे पहले यहां पहुंचने पर वरिष्ठ छायाकार जयमित्र बिष्ट, गोकुल शाही आदि ने उनका स्वागत किया। माल रोड से निकलते वक्त जब उनकी नजर अल्मोड़ा के स्टेडियम पर पड़ी तो उन्होंने कार रुकवाकर वहां से दृश्य देखा।

रैना ने अल्मोड़ा के स्टेडियम की तुलना धर्मशाला के स्टेडियम से करते हुए कहा कि इस स्टेडियम का विस्तार करके यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं कराई जानी चाहिए। उन्होंने इस क्षेत्र में अच्छे स्तर की प्रतियोगिताएं कराने के लिए हवाई सेवाओं सहित अन्य सुविधाएं पर भी जोर दिया।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed