{"_id":"58e5de604f1c1b82575b5061","slug":"cricketer-rishabh-pant-father-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर ऋषभ पंत के पिता का देहांत, हरिद्वार में हुअा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटर ऋषभ पंत के पिता का देहांत, हरिद्वार में हुअा अंतिम संस्कार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
rishabh pant father death
- फोटो : amar ujala
आईपीएल 10 में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेल रहे युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत के पिता राजेंद्र पंत का देहांत हो गया।
विज्ञापन
युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत के पिता राजेंद्र पंत का अशोक नगर ढंढेरा स्थित आवास में निधन हो गया। वह 53 साल के थे। सूचना पर ऋषभ पंत भी घर पहुंच गए थे।
बताया गया कि राजेंद्र पंत बुधवार की रात घर पर ही सो रहे थे। पत्नी सरोज पन्त ने जब उन्हें रात के खाने के लिए उठाया तो वह नहीं उठे। उन्हें रूड़की रेलवे रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए।
जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की सूचना पर ऋषभ पंत तड़के रुड़की पहुंचे। स्व. राजेंद्र पंत का अंतिम संस्कार हरिद्वार के कनखल स्थित श्मशान घाट पर किया गया। बुधवार से शुरू हुए आईपीएल 10 में ऋषण अपनी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेल रहे हैं।
विज्ञापन