फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cricket will be done in the state even after the board trophy

बोर्ड ट्रॉफी के बाद भी होगा प्रदेश में क्रिकेट

Thu, 24 Oct 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cricket will be done in the state even after the board trophy
देहरादून। प्रदेश में अब बीसीसीआई की बोर्ड ट्रॉफी समाप्त होने के बाद भी क्रिकेट जारी रहेगी। प्रदेश के क्रिकेटरों को अलग-अलग राज्यों और बड़े क्रिकेटरों के साथ खेलने का भी मौका मिलेगा। बीसीसीआई उपाध्यक्ष बने महिम वर्मा ने इसे अपनी प्राथमिकता में रखा है।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत करते हुए महिम ने बताया कि पिछले वर्ष बोर्ड ट्रॉफी खत्म होने के बाद प्रदेश में क्रिकेट के मुकाबले नहीं हुए। इस बार बोर्ड ट्रॉफी खत्म होने के बाद टीमों को अलग-अलग राज्यों में होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए भेजा जाएगा। प्रदेश में भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें अन्य राज्यों की टीमें भी शामिल होंगी। इसके अलावा पूरे साल कोचिंग कैंप भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को उनका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

गांगुली ने की महिम की ताजपोशी
बीसीसीआई एजीएम में बुधवार को परिणामों की घोषणा के बाद अध्यक्ष सौरव गांगुली समेत अन्य पदाधिकारियों ने महिम वर्मा की ताजपोशी की। गांगुली उन्हें उपाध्यक्ष कक्ष में ले गए और कुर्सी पर बैठाया। उन्होंने महिम को बुके भी भेंट किया। इस मौके पर सीएयू अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व सचिव पीसी वर्मा, अमर सिंह मेघवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई-जून तक बना लेंगे टीम
महिम वर्मा ने बताया कि वर्ष 2020 में मई-जून तक सभी वर्गों की टीमें चुन ली जाएंगी। इसके बाद कैंप और टीम को अभ्यास के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। इसके लिए कई माह पहले से तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी होंगे
प्रदेश में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। महिम वर्मा ने बताया कि बीसीसीआई प्रदेश के मैदान व अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर चुकी है। इसके आधार पर सुविधाएं बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। अगले वर्ष प्रदेश में भारतीय टीम खेलती हुए दिख सकती है।

आईपीएल पर भी नजर
महिम वर्मा ने बताया कि प्रदेश में आईपीएल मुकाबलों के आयोजन पर भी नजर रहेगी। हालांकि इसमें आयोजन स्थलों को लेकर फ्रेंचाइजी की भूमिका अहम होती है। उन्होंने बताया कि दून में होटल, एयरपोर्ट और दर्शकों की क्षमता जैसी कमियों पर ध्यान दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed