फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cricket : Secretariat lions, education, agriculture, UPCL won

सचिवालय लॉयंस, एजुकेशन, कृषि, यूपीसीएल जीते

Sun, 16 Feb 2020 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cricket : Secretariat lions, education, agriculture, UPCL won
सचिवालय क्रिकेट क्लब देहरादून की ओर से रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट ल
देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत की पुण्य स्मृति में आयोजित अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को हुआ। पहले दिन सचिवालय लॉयंस, एजुकेशन, कृषि व यूपीसीएल की टीमों ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर पिथौरागढ़ विधायक चंद्रा प्रकाश पंत ने कहा कि प्रकाश पंत का खेलों से विशेष लगाव था। वह शूटिंग व क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन

रेंजर्स ग्राउंड पर हुए पहले मैच में सचिवालय क्लब ने जल संस्थान को चार रन से हराया। सचिवालय लॉयंस ने 126 रन बनाए। जवाब में जल संस्थान 122 रनों पर सिमटी। दूसरे मैच में एजुकेशन ने जिला पूर्ति कार्यालय (डीएसओ) को हराया। डीएसओ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 53 रन बनाए, जिसे एजुकेशन टीम ने आसानी से हासिल किया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हुए पहले मुकाबले में कृषि विभाग की टीम ने यूपीईएस को शिकस्त दी। यूपीईएस ने 147 रन बनाए, जवाब में कृषि विभाग की टीम ने 19 ओवर में लक्ष्य प्राप्त किया। चौथे मैच में यूपीएसल ने इनकम टैक्स को 68 रनों से करारी शिकस्त दी। यूपीसीएल की तरफ से शेखर पाठक ने 63, गौरव घिल्डियाल ने 60 रन बनाए। जवाब में इनकम टैक्स की टीम 135 रनों पर सिमटी। शुभारंभ अवसर पर सदस्यों ने प्लास्टिक व पॉलिथीन फ्री का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली, अपर सचिव सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार, सचिवालय संघ अध्यक्ष दीपक जोशी, महासचिव राकेश जोशी, क्रिकेट क्लब अध्यक्ष अनिल जोशी, उपाध्यक्ष राकेश सिंह महर, सचिव हरीश सिंह सैनी, संयुक्त सचिव अमित सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी अनुज शेखर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed