{"_id":"779dbcbcae2fa88019809d80d5111662","slug":"cricket-in-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट थॉमस ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट थॉमस ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 Nov 2013 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट थॉमस कॉलेज ने गुरुनानक एकेडमी(जीएनए) को पांच विकेटों से पराजित कर सीनियर इंटर स्टेट ट्रॉफी जीत ली। सेंट जोजेफ्स एकेडमी ग्राउंड में हुए फाइनल मुकाबले में जीएनए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए। आशुतोष ने 11 व गुरसीमन सिंह ने 19 रन जोड़े।
विज्ञापन
सेंट थॉमस की ओर से कार्तिक व नवीन ने तीन-तीन विकेट लिये। जवाब में सेंट थॉमस ने पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर खिताब जीत लिया। दीपक ने 22, विवेक ने 15 रन बनाए। जीएनए की ओर से शुभम ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सेंट थॉमस कॉलेज के प्रिंसिपल आरवी गार्डनर ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सेंट जोजेफ्स एकेडमी के प्रिंसिपल ब्रदर एके जॉर्ज, वाइस प्रिंसिपल ब्रदर डेनिस आदि मौजूद थे।
विज्ञापन