{"_id":"5d600ec78ebc3e93a45fac2b","slug":"cricket-association-of-uttarakhand-elections-will-be-held-on-september-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 सितंबर को होंगे सीएयू के चुनाव, बीसीसीआई ने 14 तक गवर्निंग बॉडी का गठन करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 सितंबर को होंगे सीएयू के चुनाव, बीसीसीआई ने 14 तक गवर्निंग बॉडी का गठन करने के दिए निर्देश
Sat, 24 Aug 2019 09:35 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 24 Aug 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) गवर्निंग बॉडी के चुनाव 12 सितंबर को कराने की तैयारी में है। जबकि, बीसीसीआई ने सीएयू को 14 सितंबर तक गवर्निंग बॉडी का गठन करने का समय दिया है। चुनाव में लगातार हो रही देरी के कारण सीएयू के पदाधिकारी भी दबाव महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसोसिएशन में पदों को लेकर सदस्यों की महत्वाकांक्षाएं किसी से छुपी नहीं हैं। हर कोई चाहता है कि एसोसिएशन में उन्हें कोई न कोई जिम्मेदारी मिल जाए। इस लिहाज से देखें तो समयसीमा से महज दो दिन पहले गवर्निंग बॉडी के चुनाव को बगैर किसी मनमुटाव के संपन्न कराना भी सीएयू के लिए बड़ी चुनौती होगी। क्योंकि, इसके बाद दो दिन के भीतर सीएयू को गवर्निंग बॉडी का ढांचा तैयार कर बीसीसीआई को सौंपना है।
विज्ञापन
इन पदों पर होंगे चुनाव
सीएयू के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव समेत कुल पांच पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। जबकि, वर्किंग कमेटी के लिए 14 सदस्य चुने जाएंगे, जो गतिविधियों का क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
चमोली में ट्रायल 28 व 29 को
उत्तराखंड टीम के लिए चमोली जिले में ट्रायल 28 व 29 अगस्त को आयोजित होंगे। क्रिकेट एसोसिएशन गैरसैंण के सदस्य नरेंद्र शाह ने बताया कि खिलाड़ी क्रिकेट मैदान गोचर और क्रिकेट एसोसिएशन गैरसैंण में 25 से 27 अगस्त तक पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद ट्रायल निर्धारित तिथि को क्रिकेट मैदान गोचर में कराए जाएंगे। खिलाड़ियों को पंजीकरण के लिए दो फोटो, जन्म व स्थाई निवास प्रमाणपत्र, स्कूल प्रमाणपत्रों की कॉपी लाना अनिवार्य है। पंजीकरण शुल्क 300 रुपये निर्धारित है।
गवर्निंग बॉडी के चुनाव की तिथि 12 सितंबर तय की गई है। हमारा पूरा फोकस युवा क्रिकेटरों के भविष्य को सुरक्षित कराना है। हमें पूरा विश्वास है कि गवर्निंग बॉडी के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।
- पीसी वर्मा, सचिव, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड