{"_id":"60676a188ebc3e8c942f19f4","slug":"cremation-of-the-deceased-was-done-amidst-tension-city-news-drn3754310166","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के घर में संदिग्ध अवस्था में लटका हुआ मिला था युवक का शव, तनाव के बीच किया मृतक का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के घर में संदिग्ध अवस्था में लटका हुआ मिला था युवक का शव, तनाव के बीच किया मृतक का अंतिम संस्कार
Sat, 03 Apr 2021 11:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:43 AM IST
सार
बुधवार को एक युवती के कमरे में पंखे से लटककर मृत मिले युवक का पुलिस की मौजूदगी में शुक्रवार को लक्खीबाग शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को एक युवती के कमरे में पंखे से लटककर मृत मिले युवक का पुलिस की मौजूदगी में शुक्रवार को लक्खीबाग शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
उधर, इस मामले में नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दिनभर तनाव का माहौल रहा। युवक एक हिंदूवादी संगठन से जुड़ा होने के कारण हिंदूवादी संगठनों ने धर्मपुर सब्जी मंडी बंद रखी और जिस महिला के घर में युवक मृत मिला, उस महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विदित है कि नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में 31 मार्च को एक युवक मुन्ना मेहता पुत्र रंगीला मेहता निवासी मोती बाजार माता मंदिर वाली गली, पिंकी नर्सरी में एक घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, लेकिन परिजन इसे हत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक युवक हिंदूवादी संगठन से जुड़ा हुआ था। लिहाजा परिजनों के समर्थन में हिंदूवादी संगठन भी आ गए। युवक एक महिला के घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था में लटका हुआ मिला था। लिहाजा हिंदूवादी संगठन भी इसे हत्या बता रहे हैं और वह महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने शुक्रवार को धर्मपुर सब्जी मंडी को बंद रखा। उधर, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में मृतक का लक्खीबाग शमशान घाट में शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया।