फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Create reel on Swami Vivekananda life and win prizes Winner will be honored on Youth Day Uttarakhand news

Uttarakhand: स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर रील बनाइए, इनाम जीतिए, युवा दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे विजेता

Thu, 08 Jan 2026 11:29 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 Jan 2026 11:29 AM IST
सार

Uttarakhand: स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर रील बनाइए, इनाम जीतिए, युवा दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे विजेता प्रतिभागी

- युवा दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे विजेता प्रतिभागी

- 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर होगा आयोजन

विज्ञापन
Create reel on Swami Vivekananda life and win prizes Winner will be honored on Youth Day Uttarakhand news
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्वामी विवेकानंद के विचार, जीवन दर्शन और धार्मिक-सामाजिक मूल्यों पर बेहतरीन रील बनाकर आप भी नगद इनाम राशि जीत सकते हैं। विजेता प्रतिभागियों को 12 जनवरी को युवा दिवस के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में हुई बैठक में 12 जनवरी को आयोजित होने वाले युवा दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए इस साल यह नई पहल की गई है।

विज्ञापन


विभाग की ओर से जारी किए गए लिंक पर युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनकी विचारधारा पर आधारित 60 से 90 सेकंड की रील अपलोड करेंगे, एक कमेटी इनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को चयनित करेगी। पहले तीन विजेताओं को 11000, 7000 और 5000 के पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष तक के युवा हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...अंकिता भंडारी केस:  बढ़ी सरगर्मी...सीएम ने लगाई माता- पिता की मंशा पर मुहर, आज उर्मिला से SIT करेगी पूछताछ

इन्हें मिलेगा एक लाख तक का इनाम

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि युवा दिवस समारोह में प्रदेश के तीन युवा मंगल दल और तीन महिला मंगल दलों को एक लाख, 50 हजार और 25 हजार की इनाम राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही नेशनल यूथ अवार्ड जीतने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। युवा दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश की संस्कृति के विभिन्न रंग भी देखने को मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed