फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crash barriers will be built to prevent road accidents in mountains

Uttarakhand: पहाड़ों पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए बनेंगे क्रैश बैरियर, मानसून सीजन में हो चुके कई हादसे

Sat, 16 Jul 2022 04:39 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Jul 2022 04:39 PM IST
सार

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने पहाड़ों पर कई मुख्य सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश दिए। मानसून सीजन में ही पर्वतीय मार्गों पर सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले दिनों जिन स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है, वहां क्रैश बैरियर लगाने की कार्रवाई शीघ्र शुरू करने के लिए कहा  गया।

विज्ञापन
Crash barriers will be built to prevent road accidents in mountains
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पर्वतीय मार्गों पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शासन की ओर से सड़कों के किनारे क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के सुधारीकरण और दीर्घकालीन उपायों को अपनाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


मानसून सीजन में ही पर्वतीय मार्गों पर अनेक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पहाड़ों में कई मुख्य सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाए जाने की आवश्यकता है। इस संबंध में पूर्व में भी शासन स्तर पर कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक इनका सौ प्रतिशत पालन नहीं हो पाया है। अब एक बार फिर इस संबंध में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


जिनमें कहा गया है कि पर्वतीय मार्गों पर सभी राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग, मुख्य जिला मार्ग, अन्य जिला मार्गों पर स्थान चिह्नित कर शीघ्र क्रैश बैरियर लगाए जाएं। इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय की कमेटी की ओर से किए गए ऑडिट में पहले ही दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं, जिनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Sidhu Moose Wala:  हत्यारोपियों के फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला पकड़ा, बेटे की करतूत देख पिता ने लिया बड़ा फैसला

कार्यदायी संस्थाओं की ओर से पिछले दिनों जिन स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है, वहां क्रैश बैरियर लगाने की कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाए। इसके साथ ही संभावित दुर्घटना स्थलों को अति संवेदनशील एवं संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर सुधारीकरण का काम शुरू किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed