{"_id":"6511db74f4660629640fcbd9","slug":"crackdown-on-drug-smugglers-history-sheets-of-17-opened-in-the-district-dehradun-news-c-5-1-drn1031-252665-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नशा तस्करों पर शिकंजा, जिले में 17 की हिस्ट्रीशीट खोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नशा तस्करों पर शिकंजा, जिले में 17 की हिस्ट्रीशीट खोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब तक एक या इससे अधिक बार नशा तस्करी में पकड़े गए लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। पुलिस ने सोमवार को 17 आदतन नशा तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोली है। अब तक कुल 133 नशा तस्करों को चिह्नित किया जा चुका है। जल्द ही कुछ और के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के ड्रग फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 21 लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। इनके खिलाफ एक से अधिक मुकदमे एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हैं। इस क्रम में बसंत विहार थाना पुलिस ने अरुण नौटियाल निवासी इंदिरा नगर, जावेद उर्फ हड्डी उर्फ सानू निवासी हरबंसवाला की हिस्ट्रीशीट खोली है।
सहसपुर में नौ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इनमें शेरदीन निवासी माजरी, फैजान निवासी खुशहालपुर, शहजाद निवासी खुशहालपुर, अकलीन निवासी ढाली, आबिद निवासी छरबा, शकील निवासी कस्बा सहसपुर, वहीद निवासी रामपुर कला और आलीम निवासी ढाली का नाम शामिल हैं। इसके साथ ही थाना सेलाकुई में जब्बार की हिस्ट्रीशीट खुली है। जबकि, थाना डोईवाला ने चार तस्करों को हिस्ट्रीशीटर बनाया है। इनमें सोनी निवासी कुडकावाला, अनूप उर्फ आशु निवासी केशवपुरी, दीपक निवासी बुल्लावाला और सलमान निवासी नियामवाला शामिल हैं।