फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CPA team will study women groups in Uttarakhand read All Updates in Hindi

Uttarakhand News: सीपीए का दल उत्तराखंड में महिला समूहों का अध्ययन करेगा, स्पीकर ने दी सिडनी दौरे की जानकारी

Mon, 11 Nov 2024 01:34 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Nov 2024 01:34 PM IST
सार

विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने अपने सिडनी दौरे की जानकारी दी। बताया कि सम्मेलन में पैनल चर्चा के दौरान उन्होंने उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूह के स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
CPA team will study women groups in Uttarakhand read All Updates in Hindi
ऋतु खंडूड़ी भूषण (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा, आस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए राष्ट्रमंडल संसदीय (सीपीए) सम्मेलन में महिलाओं को राजनीति व अन्य क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सीपीए का एक दल उत्तराखंड का दौरा कर महिला स्वयं सहायता समूहों का अध्ययन करेगा। जिसमें स्वरोजगार के लिए महिला समूहों के उत्पाद व मार्केटिंग की व्यवस्था को देखा जाएगा।

विज्ञापन

रविवार को मीडिया से बातचीत में विस अध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में पैनल चर्चा के दौरान उन्होंने उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूह के स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। इसकी सराहना करते हुए सीपीए ने उत्तराखंड आकर स्वयं सहायता समूह के कार्यों का अध्ययन करने पर सहमति जताई है।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार महिला हाट भी बना रही
उन्होंने कहा, उत्तराखंड में महिलाओं की चिंता कर उन्हें आगे बढ़ने के मौके दिए जा रहे हैं। राज्य स्थापना के 25 सालों में उत्तराखंड ने काफी विकास किया है। महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिला समूह के उत्पादों की मार्केटिंग डिजिटल प्लेटफार्म हो रही है। प्रदेश सरकार महिला हाट भी बना रही है। जहां से उत्पादों को बाजार में पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीए सम्मेलन में महिलाओं को राजनीति समेत अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई है। उत्तराखंड में आज महिलाएं पंचायत व निकायों में कई पदों को संभाल रही हैं। एक सवाल के जवाब में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अगला विधानसभा सभा सत्र पेपरलेस होगा। इसके लिए विधानसभा के सभी रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन करने का काम चल रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed