OMG: बिना गर्भ के 12 साल से दूध दे रही ये गाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 साल से लगातार एक गाय बिना गर्भ के ही दूध दे रही है। यह सुनने में भले असंभव लगता है पर यह सच है। उत्तराखंड के चंपावत जिले में मदन सिंह की गाय 12 वर्षों से बिना गर्भ धारण किए अनवरत दूध दे रही है। सभी इससे हैरान हैं। इस ‘कामधेनु’ को पाकर पशुपालक परिवार गद्गद है।
चंपावत जिले के टनकपुर तहसील के खेतखेड़ा निवासी मदन सिंह महर की गौशाला में बंधी यह गाय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। मदन सिंह महर बताते हैं कि वर्ष 2003 में यह गाय चंपावत के मेलाकोट के रहने वाले त्रिलोक सिंह तड़ागी ने उन्हें दी थी। वह इस गाय को चंपावत से टनकपुर लाए।
उस समय गाय का एक बछड़ा भी साथ था, जो टनकपुर पहुंचने के कुछ ही दिनों बाद मर गया। उसके बाद से अब तक यह गाय बिना गर्भ धारण किए लगातार दूध दे रही है। गाय एक समय में तीन से चार लीटर तक दूध देती है।
पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले
आजीविका सहयोग परियोजना के पशु चिकित्सक डॉ. अमित कुमार सिंह का कहना है कि सामान्य परिस्थितियों में गाय का बिना गर्भ धारण किए लगातार दूध देना संभव नहीं है, लेकिन लोहाघाट क्षेत्र में पहले भी इस तरह के एक दो मामले सामने आ चुके हैं, जहां गायें बिना गर्भधारण के दूध दे रही थीं।
जांच करने पर पाया गया कि पशुपालकों की ओर से किट लगाए जाने के कारण ऐसा संभव हो सका। इस मामले में गाय की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।