फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cow dies two days after dog bite, 22 people get ARV Vikasnagar Dehradun News

Vikasnagar News: कुत्ते के काटने के दो दिन बाद गाय की मौत, दूध का सेवन करने वाले 22 लोगों ने लगवाई एआरवी

Fri, 03 Oct 2025 01:10 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 03 Oct 2025 01:10 PM IST
सार

कुत्ते के काटने के दो दिन बाद गाय की मौत हो गई। गाय के दूध का सेवन करने वाले 22 लोगों ने एआरवी लगवाई। घटना के बाद से कुत्ता लापता है।

विज्ञापन
Cow dies two days after dog bite, 22 people get ARV Vikasnagar Dehradun News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्यूणी क्षेत्र से सटे उत्तरकाशी के बंगाण क्षेत्र के पावली गांव में कुत्ते के काटने के दो दिन बाद गाय की मौत हो गई। गाय को काटने वाला कुत्ता घटना के बाद से लापता है। 22 लोगों ने गाय के दूध का सेवन किया था। घबराए ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचे। यहां ग्रामीणों को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाई गई। सभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को बंगाण क्षेत्र के पावली गांव के 22 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचे। ग्रामीणों ने चिकित्सक को बताया कि तीन दिन पूर्व लावारिस कुत्ते ने एक दुधारू गांव को काट लिया था। कुत्ते के काटने के दो दिन बाद अचानक गाय मर गई। गाय से मुंह से झाग आ रहा था। उसका शरीर अकड़ गया था।
विज्ञापन


दूध का सेवन करने वाले सभी लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली डोज दी गई
पशुपालक के परिवार समेत गांव के 22 लोगों ने कुत्ते के काटने के बाद गाय के दूध का सेवन किया था। ग्रामीणों ने चिकित्सक को बताया कि कुत्ते को रैबीज है या नहीं इसका पता लगाने के लिए उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इससे लोग और अधिक घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा का रिजल्ट घोषित, हाईस्कूल में 81.38 और इंटरमीडिएट में 76% बच्चे पास

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि गाय के दूध का सेवन करने वाले सभी लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। सभी को वैक्सीन का पूरा कोर्स करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को जानकारी लेने पर सभी 22 ग्रामीणों का स्वास्थ्य ठीक पाया गया। त्यूणी और आसपास के क्षेत्र इस तरह का यह पहला मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed