फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   covid curfew in uttarakhand : covid curfew extend till seven september no new relief

उत्तराखंड में अनलॉक: प्रदेश में सात सितंबर तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, नहीं दी गई कोई नई राहत

Tue, 31 Aug 2021 10:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 31 Aug 2021 10:11 AM IST
सार

कर्फ्यू की सभी शर्तें पूर्व के आदेश की भांति ही रहेंगी। बाजार सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक ही खुलेंगे। पर्यटन स्थलों पर भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों ही रहेगी।

विज्ञापन
covid curfew in uttarakhand : covid curfew extend till seven september no new relief
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में कोविड कर्फ्यू एक बार फिर सात सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। सोमवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने इसके आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन


कोविड कर्फ्यू की अवधि 31 अगस्त की सुबह छह बजे खत्म हो रही थी। सोमवार को मुख्य सचिव ने इस अवधि को सात सितंबर की सुबह छह बजे तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। हालांकि, कर्फ्यू में किसी अन्य तरह की राहत प्रदान नहीं की गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में सामने आए 38 नए संक्रमित, पौड़ी में एक और कुमाऊं में मिले डेल्टा प्लस वैरिएंट के तीन मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्फ्यू की सभी शर्तें पूर्व के आदेश की भांति ही रहेंगी। बाजार सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक ही खुलेंगे। पर्यटन स्थलों पर भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों ही रहेगी।

ये बंदिशें हैं बरकरार
- कोरोना वैक्सीन की डबल डोज लेने के 15 दिन की रिपोर्ट पर राज्य में प्रवेश।
- कोविड वैक्सीन की डबल डोज न लेने वालों के लिए 72 घंटे की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी।
- विवाह समारोह में 50 लोगों के शामिल होने की शर्त लागू। 
- शवयात्रा में भी 50 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।

सैलून और स्पा 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति
प्रदेश में सभी स्पा और सैलून खोलने की अनुमति है। सभी स्पा व सैलून 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले हैं। इससे पहले जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल व स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडिटोरियम व इनसे संबंधित सभी गतिविधियां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति है।

होटलों में स्पा खुलेंगे 

सरकार ने होटलों में स्थित कॉन्फ्रेंस हाल, स्पा व जिम को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति है।

सरकारी गैर सरकारी प्रशिक्षण संस्थान भी खुले
प्रदेश में 18 वर्ष से ऊपर के प्रशिक्षुओं के लिए सरकारी और गैरसरकारी प्रशिक्षण संस्थान कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ खोलने की अनुमति है।

रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा
प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। बाजार सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगे। नगरीय क्षेत्रों में स्थित होटल रेस्तरां, भोजनालय व ढाबे रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे।

हरिद्वार: प्रेक्टिस के लिए खोले खेल मैदान

खिलाड़ियों को प्रेक्टिस के लिए खेल मैदानों को खोल दिया गया है। हालांकि, अभी तक भी खेल प्रशिक्षण शुरू नहीं किए गए हैं। 

कोरोना संक्रमण के चलते डेढ़ साल से खेल मैदानों में खिलाड़ियों के जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ था। इससे खिलाड़ियों को खेल मैदान में जाकर प्रेक्टिस करने की अनुमति नहीं थी। इसके कारण खिलाड़ियों को अपनी रोजाना की प्रेक्टिस करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

शासन से मिली छूट के बाद जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम और भल्ला स्पोर्ट्स स्टेडियम को खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया है, लेकिन मैदान में 18 साल से ऊपर के खिलाड़ी ही प्रेक्टिस करने के लिए जा सकते हैं। इससे खिलाड़ियों केे मैदानों पर जाकर अपनी रोजाना की प्रेक्टिस करने में राहत मिल गई है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके डोभाल ने बताया कि खेल मैदानों को खिलाड़ियों की प्रेक्टिस के लिए खोल दिया गया है, लेकिन प्रेक्टिस करने से पहले उन्हें पंजीकरण कराना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed