Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Court Proceedings clips sharing on Social Media dehradun police warn court live streaming

देहरादून: कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग की रील बनाकर सोशल मीडिया पर की वायरल तो होगी कार्रवाई, दून पुलिस सख्त

Mon, 16 Nov 2026 08:00 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 16 Nov 2026 08:00 AM IST
सार

कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग के वीडियो क्लिप बनाकर बिना अनुमति साझा करने वालों को दून पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Court Proceedings clips sharing on Social Media dehradun police warn court live streaming
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यायालय की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग रिकॉर्ड कर उसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने रविवार को स्पष्ट किया कि न्यायालय की लाइव स्ट्रीमिंग की रिकॉर्डिंग करना और उसके वीडियो क्लिप बिना अनुमति सोशल मीडिया पर प्रसारित करना प्रतिबंधित है। ऐसा करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस की ओर से ये कदम पटेलनगर थाना प्रभारी से जुड़े एक मामले में न्यायालय की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की कई रील वायरल होने के बाद उठाया गया है। दून पुलिस की ओर से न्यायालय की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग और उसके अनधिकृत प्रसारण को लेकर आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि सर्वोच्च न्यायालय और विभिन्न उच्च न्यायालयों की न्यायिक कार्यवाही की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग को बिना पूर्व अनुमति रिकॉर्ड करना, डाउनलोड करना, अपलोड करना, पोस्ट या री-पोस्ट करना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...छठ महापर्व: उगते सूर्य को अर्घ्य, व्रतियों ने पूरा किया 36 घंटे का निर्जला व्रत, दून-हरिद्वार में दिखी आस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वीडियो को एडिट करने, संग्रहित करने और व्यावसायिक उपयोग करने के लिए भी संबंधित न्यायालय के प्राधिकृत अधिकारी की अनुमति आवश्यक है। दून पुलिस ने लोगों से अपील की है कि न्यायालय की लाइव स्ट्रीमिंग की स्क्रीन रिकॉर्डिंग न करें। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यायिक कार्यवाही के वीडियो क्लिप साझा करने से बचें। वीडियो को एडिट कर भ्रामक कैप्शन या संदर्भ के साथ वायरल करना भी नियमों का उल्लंघन है। मा.सि.रि.



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed