फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Court Marriage With Other Community Boy Ruckus in Police Station dehradun 

देहरादून: गैर समुदाय की लड़की से शादी को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों ने देर रात थाने में किया हंगामा 

Fri, 04 Oct 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Oct 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Court Marriage With Other Community Boy Ruckus in Police Station dehradun 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

गैर समुदाय की लड़की से शादी करने की बात सामने आने और सहारनपुर पुलिस द्वारा दोनों को हिरासत में लेने पर बृहस्पतिवार देर रात देहरादून के वसंत विहार थाने में हंगामा हो गया। 

विज्ञापन


सहारनपुर पुलिस दोनों को ले गई है। हालांकि दोनों बालिग बताए जा रहे हैं। आरोप है कि पुलिस और लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के और उनके परिजनों की सरेआम पिटाई की। इसे लेकर लड़के के परिजनों और हिंदूवादी संगठनों ने देर रात वसंत विहार थाने में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सहारनपुर (उप्र) में एक लड़की रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने सहारनपुर के थाना मंडी में लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। सहारनपुर पुलिस को लड़की की लोकेशन देहरादून में मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पता लगा कि वह देहरादून के एक अधिकारी के पुत्र के साथ है। उन्हें तलाशते हुए सहारनपुर पुलिस देहरादून पहुंची। बताया जा रहा है कि दोनों बालिग हैं और उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है। हालांकि दोनों की शादी की पुष्टि नहीं हो सकी। देर रात सहारनपुर पुलिस को दोनों की लोकेशन वसंत विहार थाना क्षेत्र के अनुराग चौक के पास मिली।

आरोप है कि सहारनपुर पुलिस ने वसंत विहार थाने की पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ा और लड़के व उसके परिवार वालों के साथ सरेआम मारपीट की। सहारनपुर पुलिस देर रात दोनों को अपने साथ ले गई।

इसकी भनक जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को लगी वे वसंत विहार थाने में एकत्र हो गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जब दोनों बालिग हैं और उन्होंने शादी कर ली है तो दून और सहारनपुर की पुलिस ने परिजनों व लड़के से मारपीट क्यों की।

यही नहीं लड़के-लड़की को यूपी पुलिस को सौंपने में मदद किसलिए की। वहीं, एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि इससे संबंधित मुकदमा सहारनपुर जिले में दर्ज है। सहारनपुर पुलिस उसी मुकदमे के सिलसिले में उन्हें ले गई है। मारपीट के आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed