फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   couple Hanging before some days of marriage in Dehradun News

शादी से कुछ दिन पहले फांसी पर झूले मंगेतर युवती और युवक, इस वजह से दोनों ने मौत को लगाया गले

Thu, 18 Jul 2019 09:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 18 Jul 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
couple Hanging before some days of marriage in Dehradun News
मृतक मंगेतर युवती और युवक - फोटो : अमर उजाला

कुछ ही दिनों में शादी के अटूट बंधन में बंधने जा रहे युवक और युवती ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। किसी बात पर मंगेतर से नाराज युवती ने दोपहर के समय फांसी लगा ली। यह खबर युवक को मिली तो उसने भी मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन


छह माह पहले ही बेहद खुशनुमा माहौल में दोनों की सगाई हुई थी। इस रिश्ते से दोनों के परिवार वाले भी बेहद खुश थे। लेकिन, बुधवार को यह खुशी गम और आंसुओं में बदल गई। किसी ने सोचा भी नहीं था कि दोनों के रिश्ते का ऐसा दुखद अंत होगा। 

विज्ञापन

डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में इंदर रोड निवासी सुखमाया और नेहरू कालोनी के नौका दौड़वाला निवासी सूरज थापा की सगाई छह महीने पहले ही हुई थी। सब कुछ ठीक-ठाक था, लेकिन पिछले तीन माह से सुखमाया अपने जीवन साथी के चुनाव को लेकर कुछ परेशान थी।

बताया जा रहा है कि सूरज को नशे की लत थी और इस बात को लेकर भी सुखमाया नाराज थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुखमाया और सूरज में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। बुधवार सुबह उनके रिश्तों में खट्टास और बढ़ गई। सुखमाया ने दोपहर बारह बजे के करीब अपने घर में ही फांसी लगा ली। परिजन सुखमाया को फंदे से उतारकर दून अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। 

उधर, सुखमाया की मौत की खबर मिलते ही सूरज थापा बदहवास हो गया। इसी हालत में दोपहर करीब तीन बजे उसने भी मौत को गले लगाने का फैसला कर लिया और अपने कमरे में ही दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घर में उस समय सिर्फ उसकी मां थी। मां कमरे में पहुंची तो बेटे को फंदे से लटका देख चीख पड़ीं।
 

 

आसपास के लोगों की मदद से परिजन सूरज को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शाम को साढ़े पांच बजे के करीब सूरज के भाई अंकित थापा ने डालनवाला पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि घटना की सूचना काफी देर से मिली। देर रात ही साफ हो पाया कि दोनों की सगाई हो चुकी थी। 

विज्ञापन

युवती ने पहले भी किया था खुदकुशी का प्रयास

इंदर रोड निवासी सुखमाया ने दो माह पहले भी खुदकुशी का प्रयास किया था। लेकिन, किसी तरह उसकी जान बच गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सुखमाया अपने जीवन साथी को लेकर असंतुष्ट थी।
 

 

यह भी बताया गया है कि सूरज थापा की नशे की लत को लेकर वह काफी दुखी थी। सुखमाया ने कई बार सूरज को नशा छोड़ने को कहा था। इसी बात को लेकर उनमें कई बार कहासुनी भी हो गई थी। 

दोनों की मौत से सदमे में परिवार

सुखमाया और सूरज थापा की मौत से दोनों परिवार सदमे में है। सूरज की मां का तो रोते-रोते बुरा हाल है। अनहोनी के समय सूरज का छोटा भाई अंकित थापा अपने काम पर था, इसलिए वह पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बता पाया।
 

 

ऐसी ही स्थिति सुखमाया के परिजनों की है। वो भी कुछ ज्यादा नहीं बोल पाए। पुलिस का कहना है कि आज परिवार के नार्मल होने पर उनसे बात कर आत्महत्या के कारण पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed