फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Couple grabbed Rs 30 lakh in the name of selling land

Dehradun News: जमीन बेचने के नाम पर दंपती ने हड़पे 30 लाख रुपये

Tue, 08 Aug 2023 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Couple grabbed Rs 30 lakh in the name of selling land
एक व्यक्ति ने दंपती पर 30 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि दंपती ने उसे जमीन दिलाने का झांसा दिया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया, नवीन पुंडीर निवासी काशीरामपुर सुखरो की शिकायत पर कार्रवाई हुई है। पुंडीर का आरोप है कि उसने जमीन खरीदने के लिए रेखा काला और उसके पति सोहन काला से संपर्क किया था। जमीन का सौदा 30 लाख रुपये में हो गया और रजिस्ट्री भी कर दी गई। उन्होंने जब दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया तो पता चला कि यह जमीन तो किसी और को भी बेची जा चुकी है। यह मामला एसआईटी भूमि के पास गया तो वहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। आरोप है कि दंपती ने जो 30 लाख रुपये के चेक दिए वह बाउंस हो गए। इस पर उन्होंने न्यायालय में शिकायत की। न्यायालय के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed