{"_id":"57bd79d04f1c1bf94ad4efc1","slug":"couple-commit-suicide-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार के होटल में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार के होटल में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 24 Aug 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
suicide
हरिद्वार के एक होटल में प्रेमी जोड़े की सुसाइड करने से सनसनी फैल गई। मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
विज्ञापन
बुधवार को हरिद्वार स्थित क्षेत्र हैरिटेज में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों उधमसिंह नगर के रहने वाले थे। बताया गया कि प्रेमी युगल अतुल और मिनाक्षी ने जहर खाकर सुसाइड किया गया।
वहीं कुमाऊं के टनकपुर में 17 साल की किशोरी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। किशोरी कक्षा नौ में पढ़ती है। बताया गया कि पहले उसने हाथ की नस काटी, जिसके बाद वह फंदे पर झूल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन