फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Country first CDS General Late. Bipin Rawat remembered on his birth anniversary

बिपिन रावत: देश के पहले सीडीएस को जयंती पर याद कर भावुक हुए लोग, निशंक सहित कई राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 16 Mar 2022 02:43 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Mar 2022 02:43 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई राजनेताओं ने स्व. बिपिन रावत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
Country first CDS General Late. Bipin Rawat remembered on his birth anniversary
सीडीएस बिपिन रावत को किया याद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पहले सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत को जयंती पर याद किया गया। इस दौरान अपने हीरो को याद कर लोग भावुक हो गए। शहर में अलग-अलग जगहों पर सीडीएस बिपिन रावत की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
विज्ञापन


दून विश्वविद्यालय में वीरभूमि फाउंडेशन द्वारा सीडीएस जनरल बिपिन रावत की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में  युवाओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा व फाउंडेशन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

वहीं दून विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत जैसे योद्धा के चले जाने से इस देश को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। कार्यक्रम में विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ,आइटीबीपी के एडीजी मनोज रावत, ब्रिगेडियर शिवेंद्र सिंह, निदेशक डीआरडीओ, डॉ. बीके दास, लेफ्टिनेंट जनरल सेनि. जयबीर सिंह नेगी आदि मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...सियासत: उत्तराखंड कांग्रेस में शुरू हुई कुर्सी के लिए खींचतान, नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में शामिल धामी, अध्यक्ष के लिए ये हैं प्रबल दावेदार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा ' वीर थे, रणधीर थे, दुर्जेय शूरवीर थे। उत्तराखंड के गौरव, भारत के प्रथम रक्षा प्रमुख और भारतीय थल सेनाध्यक्ष, पद्म विभूषण से अलंकृत स्व. जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें अशेष नमन्।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed